5 Dariya News

प्रकाश पर्व पर केजरीवाल सरकार वाले कदम उठाए एसजीपीसी, कैप्टन व मोदी सरकारें -आप

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में केजरीवाल सरकार ने श्री करतारपुर साहिब भी शामिल किया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 08-Nov-2019

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मांग की है कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके 'जगत गुरू' की कर्म भूमि श्री करतारपुर साहिब के खुले-दर्शन दीदार के लिए जो कदम दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने उठाए  हैं, वही शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी), पंजाब की कैप्टन अमरिन्दर सिंह और केंद्र की मोदी सरकार भी उठाए।शनिवार यहां प्रैस कान्फ्रेंस करते हुए 'आप' के सीनियर नेता और विधायक कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, जै किशन सिंह रौड़ी और स्टेट मीडिया हैड मनजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला ले लिया गया है कि दिल्ली सरकार की तरफ से चलाई जा रही मुख्य मंत्री मुफ्त तीर्थ योजना के अंतर्गत अब श्री करतारपुर साहिब के भी खुले दर्शन दीदार करवाए जाएंगे।कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि दिल्ली सरकार सभी धर्मों के साथ सम्बन्धित तीर्थ स्थानों पर रेल और बसों  द्वारा मुफ्त दर्शन करवाती है, श्री आनन्दपुर साहिब और श्री अमृतसर पहले ही इस योजना में शामिल थे, अब यह रूट श्री करतारपुर साहिब तक कर दिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने सरकारी स्तर पर फैसला लिया है कि इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की नानक नाम लेवा संगत की हर प्रकार की (पाकिस्तानी या भारतीय) फीस का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।संधवां ने कहा कि यदि दिल्ली की छोटी सी सरकार इतना बड़ा फ़ैसला ले सकती है तो एसजीपीस, पंजाब सरकार और केंद्र सरकार क्यों नहीं?

इसके साथ ही कुलतार सिंह संधवां और अमन अरोड़ा ने रविवार 9 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब के कोरीडोर  द्वारा दर्शनों के लिए जा रहे मंत्रियों, विधायकों और संसद सदस्यों के वफद में आम आदमी पार्टी के 5 विधायकों को वीजा क्लीयरेंस न दिया जाने पर सख्त ऐतराज जताया और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपी अफसरों -आधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। संधवां ने इस मामले में राजनैतिक दखल-अन्दाजी का भी अंदेशा जताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सभी 5 विधायक दलित हैं, जिनमें सरबजीत कौर माणूंके, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह जैतो और जगतार सिंह जगा शामिल हैं। संधवां ने मीडिया के समक्ष डिप्टी कमिशनर लुधियाना की तरफ से मुख्य मंत्री के उप-मुख्य सचिव को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सरबजीत कौर माणूंके और लुधियाना केंद्रीय से कांग्रेसी विधायक सुरिन्दर डाबर के लिए आवेदन किया। एक ही पत्र दिखाया और बीबी माणूंके को छोड़ कर बाकी दोनों को वीजा मिलने पर हैरानी अभिव्यक्ति की।इसके साथ ही संधवां ने खुले दर्शन दीदार के लिए भारत सरकार की तरफ से मांगी जाती पासपोर्ट की कापी का विरोध करते हुए पासपोर्ट की शर्त खत्म कर आधार कार्ड और दूसरे पहचान पत्र लागू करने की मांग की।इस मौके जै किशन सिंह रोड़ी ने श्री गुरु नानक देव जी के हवाले से कहा कि आज पवन, मिट्टी और पानी सब प्रदूषित हो चुके हैं। किसान पराली को आग नहीं लगाना चाहते परंतु मजबूरी में लगाते हैं। इस लिए प्रकाश पर्व मौके बाबा नानक की सरजमीं पर आ रहे प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी पराली की समस्या के हल के लिए विशेष पैकेज और प्रति क्विंटल 200 रुपए बोनस का ऐलान करें।