5 Dariya News

नितीश कुमार का सुखबिन्दर सरकारिया और विधायक चीमा द्वारा स्वागत

पंजाब सरकार की तरफ से सुल्तानपुर लोधी में पहुँचने पर स्वागत किया

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी 07-Nov-2019

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी में पहुंचने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और विधायक स. नवतेज सिंह चीमा द्वारा स्वागत किया गया।दोपहर बाद सुल्तानपुर लोधी पहुँचे श्री नीतीश कुमार को सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और विधायक चीमा ने गुरपर्व समागमों के अवसर पर विशेष तौर पर सुल्तानपुर लोधी आने पर स्वागत किया। उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये विकास कार्योंं पर खासकर बिहार सरकार की तर्ज पर संगत के ठहरने के लिए स्थापित किये टैंट सिटीज के प्रबंधों से अवगत करवाया।उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में 50 लाख से अधिक आने वाली संगत के ठहरने, यातायात, सुरक्षा, लंगर आदि के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं।