मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल : राज्यपाल ने शुरू करवाई मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल की दूसरी शॉटगन चैंपियनशिप
देश के रक्षा मंत्री मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन मौके पहुंचेंगेः राज्यपाल
5 Dariya News
मैण (पटियाला) 03-Nov-2019
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विशेष पहलकदमी के तहत पंजाब सरकार और पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भारतीय सेना के सहयोग से संयुक्त प्रयास के तौर पर 13, 14 और 15 दिसंबर को चंडीगढ़ में करवाया जा रहा तीसरा मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल आज निशानेबाजी के स्किट और ट्रैप शूटिंग मुकाबलों के साथ आरंभ हो गया।इस तीसरे मिल्ट्री साहित्य उत्सव की श्रंखला के अंतर्गत दूसरी शॉटगन चैंपियनशिप की शुरुआत न्यू मोती बाग गन क्लब गांव मैण में पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर ने करवायी। इस मौके उनके साथ मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सीनियर सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवामुक्त) स. टी. एस. शेरगिल ( पी. वी. एस. एम.) भी उपस्थित रहे।इस मौके राज्यपाल श्री बदनौर ने बताया की देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तीसरे मिल्ट्री साहित्य उत्सव के उद्घाटनी समारोहों में शिरकत करेंगे। श्री बदनौर ने बताया की देश में लिटरेचर फेस्टिवल तो बहुत होते हैं परन्तु पंजाब सरकार की तरफ से करवाए जाने वाले इस मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल की लोकप्रियता दो सालों में ही बहुत ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने बताया की लोगों की भागीदारी के पक्ष से जयपुर में होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल के बाद इसका दो सालों में ही दूसरे नंबर पर आना इस बात का सबूत है।राज्यपाल ने बताया की चंडीगढ़ रहने वाले सेवा मुक्त मिल्ट्री अधिकारियों की तरफ से मिल्ट्री साहित्य उत्सव करवाने की लंबे समय से की जा रही मांग के मद्देनजर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन और भारतीय सैना के सहयोग से करवाए जा रहे इस अलग मिल्ट्री साहित्य उत्सव को लोगों का भरपूर समर्थन मिलने के चलते यह बहुत सफल हुआ है।
उन्होंने बताया की इस बार मिल्ट्री उत्सव में देश और विदेशों से भी अहम शख्सियतें शिरकत करेंगी।श्री बदनौर ने कहा की इस उत्सव से पहले इससे सबंधित और भी बहुत से समारोह करवाए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों सहित आम नागरिक बड़े स्तर पर शामिल होंगे और यह शॉटगन चैंपियनशिप में ट्रैप और स्किट मुकाबले भी इसी श्रंखला का हिस्सा हैं।इस मौके मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सीनियर सलाहकार लैफीनैंट जनरल ( सेवा मुक्त) स. टी. एस. शेरगिल ( पी. वी. एस. एम.) ने कहा की नौजवानों में देश भक्ति की भावना पैदा करने और उन्हें हथियारबंद सेनाओं के महान बलिदानों और फौजी इतिहास से अवगत करवाने के साथ-साथ नौजवानों को सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित करने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विशेष पहलकदमी के अंतर्गत पंजाब सरकार और पंजाब के राज्यपाल श्री वी. पी. बदनौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रशासन और भारतीय सेना के सहयोग से संयुक्त प्रयास के तौर पर करवाए जा रहे तीसरे मिल्ट्री साहित्य उत्सव के लिए लोगों में बहुत उत्साह है।शॉटगन चैंपियनशिप दौरान मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल के लिए समिति के मेंबर कर्नल ( रिटा.) पी. एस. ग्रेवाल ने निशानेबाजी के ट्रैप मुकाबलों के प्रदर्शनी मैच शुरू करवाए, जिसमें राज्यपाल श्री वी. पी. सिंह बदनौर ने भी निशाने साधे। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में 30 ट्रैप शूटर और 27 स्किट निशानेबाज हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं, इनमें अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज पीपीएस गुरों समेत बड़ी संख्या राष्ट्रीय निशानेबाज शामिल हैं।इस दौरान लैफीनैंट जनरल ( सेवा मुक्त) स. चितेंदर सिंह, लैफीनैंट जनरल ( सेवा मुक्त) स. बी. एस. ग्रेवाल, डायरेक्टर वाई. पी. एस. मेजर जनरल ( सेवा मुक्त) श्री संजीव वर्मा, मेजर जनरल ( सेवा मुक्त) श्री अरुण आर्य, कैप्टन अमरजीत सिंह जेजी, एस. एस. पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, स. अमरजंग सिंह, जिला खेल अफसर स. हरप्रीत सिंह हुन्दल, और लगभग 60 शूटर, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, वाई. पी. एस. पटियाला और पी. पी. एस. नाभा के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।