पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा न्यौता स्वीकृत- राणा के.पी. सिंह
नई दिल्ली में स्पीकर ने स्वयं मिलकर दिया न्यौता, 6 नवंबर को होगा विशेष सत्र
5 Dariya News
नई दिल्ली/चंडीगढ़ 31-Oct-2019
पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने आज नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की और 6 नवंबर को गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी होने वाले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में सम्मिलन करने का न्यौता दिया।राणा के.पी. सिंह ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने इस विशेष सत्र में आने का न्यौता स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने विशेष सत्र में आने की सहमति दी हुई है। इसके अलावा और भी बहुत सी नामी शख्सियतें पंजाब विधानसभा के 6 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र में सम्मिलन करेंगी।गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा का यह एक-दिवसीय विशेष सत्र गुरू नानक देव जी के फलसफे, वाणी और शिक्षाओं पर केन्द्रित होगा।