5 Dariya News

राधा कृष्ण माथुर ने लद्दाख के पहले उपराज्यपाल की शपथ ली

5 Dariya News

लेह 31-Oct-2019

राधा कृष्ण माथुर ने आज नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले उपराज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया।जम्मू व कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने सिंधु संस्कृत केंद्र, लेह में माथुर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।आयुक्त सचिव, रिग्ज़िन सम्पेल ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ गोविंद द्वारा जारी नियुक्ति के वारंट को पढ़ा।इस अवसर पर सीईसी, एलएएचडीसी, लेह ग्याल पी वांग्याल, सीईसी, एलएएचडीसी, कारगिल श्री फिरोज अहमद खान, उप अध्यक्ष एलएएचडीसी, लेह तेरसिंग सैंडुप, लेह के कार्यकारी पार्षद और कारगिल एलएएचडीसी, धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रमुख उपस्थित थे। शपथ समारोह का गवाह बनने के लिए प्रशासन, न्यायपालिका, सेना और अर्ध-सैन्य बल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।