5 Dariya News

गुरुद्वारा नानक पियाऊ से श्री ननकाना साहब जाने वाले महान नगर कीर्तन का शंभू पहुँचने पर पंजाब सरकार और संगत ने किया उत्साह से स्वागत

पंजाब सरकार की तरफ से राज्यपाल बदनौर और परनीत कौर ने किया स्वागत -श्री गुरु नानक देव जी सारे जगत के सर्व सांझे रहबरः राज्यपाल बदनौर

5 Dariya News

शंभू, राजपुरा 28-Oct-2019

पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की छत्र छाया में व पाँच प्यारों के नेतृत्व में दिल्ली के गुरुद्वारा श्री नानक पियाऊ से श्री ननकाना साहब पाकिस्तान जाने के लिए सजाए गए महान नगर कीर्तन का राजपुरा -अम्बाला जी.टी. रोड पर पंजाब पहुँचने पर आज शाम शंभू में पंजाब सरकार और संगत की तरफ से सुंदर पालकी साहब में सुशोभित गुरू ग्रंथ साहब पर फूलों की वर्षा करते जयकारों की गूँज में उत्साह के स्वागत किया गया।इस मौके विशेष तौर पर पहुँचे पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर और लोक सभा मैंबर श्रीमती परनीत कौर ने नगर कीर्तन में शामिल पालकी साहब और संगत के दर्शन दिदारे करते पंजाब सरकार की तरफ से हार्दिक स्वागत किया। इस मौके राजपुरा के विधायक श्री हरदयाल सिंह कम्बोज, घनौर के विधायक श्री मदन लाल जलालपुर भी उनके साथ थे।महान नगर कीर्तन के स्वागत मौके पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी सारे जगत के सर्व सांझे रहबर हुए हैं और उन्होंने कर्म करो, नाम जपो और बाँट कर छको सहित सारबत के भले का संदेश देकर दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया था।लोक सभा सदस्य श्रीमती परनीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में श्री गुरू नानक साहब के 550साला प्रकाश पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए साल भर चलने वाले प्रोगराम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सम्मान वाली बात है कि गुरू साहब के प्रकाश पर्व का 550 साला उत्सव हमारे जीवन में आया है।

सभी धार्मिक संगठन और शिरोमणी अकाली दल दिल्ली की तरफ से श्री गुरु नानक साहब के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित बनाए इस महान नगर कीर्तन बारे जानकारी देते स. परमजीत सिंह सरना और स. हरविन्दर सिंह सरना ने बताया कि इस नगर कीर्तन में पालकी साहब के साथ 60 बसें और लगभग 300 कारों में शामिल संगत का ठहराव आज रात लुधियाना में होगा।स. सरना ने कहा कि महान नगर कीर्तन 29 अक्तूबर को सुलतानपुर लोधी और 30 को श्री दरबार साहब अमृतसर विश्राम करके 31 अक्तूबर को वाघा-अटारी सरहद से  श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहब पहुँचेगा और 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहब सहित अन्य गुरूधामों के दर्शन दिदारे करते कीर्तन समागम सजाए जाएंगे।महान नगर कीर्तन के स्वागत के लिए स्वागत के लिए सजावटी गेट समेत लंगर आदि के प्रबंध बेहतर तरीके किये गए थे। इस मौके समूचा इलाका पूरे जाहो जलाल के साथ खालसाई रंग में रंगा गया था। ढ़ाडी जत्थों ने गुरू नानक देव जी के जीवन और इतिहास से संगत को अवगत करवाया जबकि विभिन्न गतका टीमों ने गतके जौहर दिखाए। श्री गुरू ग्रंथ साहब की सुंदर पालकी पर फूलों की वर्षा कर भारी उत्साह के साथ जयकारे लगाती हुई संगत का जोश देखते ही बनता था।इस मौके पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन श्री के.के. शर्मा, नगर निगम पटियाला के मेयर श्री संजीव शर्मा बिट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर श्री योगिन्दर सिंह योगी, जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रधान स. गुरदीप सिंह ऊंटसर, शहरी प्रधान श्री के.के. मल्होत्रा, मुख्य मंत्री के ओ.ऐस.डी. स. अंमृतप्रताप सिंह हनी सेखों, डिप्टी कमिशनर श्री कुमार अमित, एस.एस.पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, राजपुरा नगर कौंसिल प्रधान श्री नरिन्दर शास्त्री, गगनदीप सिंह जोली जलालपुर, एस.पी. डी. स. हरमीत सिंह हुन्दल, एस.पी. ट्रैफिक स. पलविन्दर सिंह चीमा, एस.डी.एम. राजपुरा श्री शिव कुमार, डी.एस.पी. श्री के.के. पैंथे, डी.एस.पी. राजपुरा स. अकाशदीप सिंह औलख, डी.एस.पी. घनौर श्री मनप्रीत सिंह, ई.ओ. राजपुरा श्री रवनीत सिंह, बी.डी.पी.ओ. शंभू सर्बजीत कौर सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में संगत भी उपस्थित रही।