नए उद्योगों की आमद के लिए अहम भूमिका निभाएगा इनवेस्ट पंजाब समिट : अमृत सागर मित्तल
कहा, इनवेस्ट पंजाब ने किया प्रदेश के औद्योगीकरण की राह आसान
5 Dariya News
होशियारपुर 28-Oct-2019
मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रगतिशील सोच के चलते पंजाब औद्योगीकरण को भरपूर समर्थन मिला है व इस दिशा में इनवेस्ट पंजाब समिट एक ऐसा महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने न सिर्फ प्रदेश के उद्योगपतियों का रास्ता सुलभ किया है, बल्कि एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया करवा कर उद्योगपतियों की राह भी आसान की है। इनवेस्ट पंजाब के माध्यम से दी जा रही सुविधाएं सुरक्षित माहौल व सफल औद्योगिक नीति के चलते आज पंजाब देश भर में उद्योग स्थापित करने के लिए पहली पसंद के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ है।पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रफुल्लित करने के लिए करवाई जाने वाला इनवेस्ट पंजाब समिट के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब राज योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से करवाई जाने वाली समिच नए उद्योगों की आमद के लिए कुंजी बनेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को निवेश के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिसमें उद्योगों के लिए सस्ती बिजली मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को 5 रु पए प्रति यूनिट की दर से बिजली दिए जाने के अलावा रात के समय चलने वाले उद्योगों को 1 रुपए यूनिट की छूट भी दी जाती है, जबकि महाराष्ट्र में यह दर करीब 9 रु पए यूनिट है। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षित माहौल भी सृजित किया गया है।सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड के वाइस चेयरमैन श्री अमृत सागर मित्तल ने कहा कि प्रदेश में इनवेस्ट पंजाब के अंतर्गत उद्योगों के लिए जरुरी मंजूरियों व क्लीयरेंस के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होने से उद्योगपतियों को सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, साथ ही एक फोन नंबर व एक ही ई-मेल के माध्यम से प्रक्रियाओं का निपटारा भी निश्चित समय में हो रहा है। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर न सिर्फ संबंधित अधिकारी निजी तौर पर दिलचस्पी ले कर मामले का हल करवाते हैं, बल्कि जरु रत पडऩे पर विभागों के प्रमुख व उद्योग मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा के अलावा मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी सीधे तौर पर उद्योगपतियों के लिए उपलब्ध है।