5 Dariya News

परनीत कौर ने प्रो पंकज कपूर द्वारा अंग्रेजी भाषा में रचित पुस्तक, "Beyond I" विमोचन किया

5 Dariya News

पटियाला 21-Oct-2019

महारानी परनीत कौर मैंबर पार्लियामैंट पटियाला ने प्रो पंकज कपूर द्वारा अंग्रेजी भाषा में रचित पुस्तक, "Beyond I" विमोचन किया। यह पुस्तक अंग्रेजी कविताओं का संकलन है और प्रत्येक कविता के साथ एक स्कैच दिया गया है। प्रो पंकज कपूर त्रिभाषी कवि हैं जिन्होंने अंग्रेजी, पंजाबी और हिन्दुस्तानी भाषाओं में कविताएं रची हैं। उन्होंने अपनी कविताएं राष्ट्रीय एवं अन्त र्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत की हैं। विभिन्न पत्रिकाओं तथा समाचारपत्रों में उनकी कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं। यह पुस्तक मानवीय व्यवहार की गहन अन्त र्दृष्टिप्रदान करती है। इसमें मन की गहराइयों में स्थित विभिन्न स्वरूपों का गहन ता से अध्ययन किया गया है। प्रकृति के आश्चर्य करने वाले रहस्यवादी अनुभवों का वर्णन इस पुस्तक में है। प्रकतिको एक साथी और साक्षी के रूपमें देखा गया है। दैनिक गतिविधियों, अनुभवों और दृश्योंको कविता के सुन्दर ढांचे में प्रस्तुत किया गया है। महारानी परनीत कौर ने प्रो पंकज कपूर की इस पुस्तक की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में आने वाली रचनाओं की सफलता की कामनाकी।