5 Dariya News

दीवाली से पहले फूड सेफ्टी टीमें पूरी तरह सक्रिय-पन्नू

अन्य राज्यों और जिलों से घटिया दर्जे की मिठाईयों की आमद को रोकने के लिए लगाऐ विशेष नाके

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Oct-2019

दीवाली से पहले लोगों के लिए मानक और शुद्ध मिठाईयों को यकीनी बनाने के लिए राज्य में फूड सेफ्टी टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं। यह जानकारी पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, कमिशनर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।उन्होंने बताया कि नमूने लेने की प्रक्रिया जारी है जिसमें प्रतिदिन 100 से अधिक नमूने लिये जा रहे हैं और साथ ही फूड बिजऩस ऑपरेटरों को मिठाईयों की स्वच्छता और गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिठाईयां बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाते उचित फूड ग्रेड रंगों के मानक और मात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हलवाईयों को मिठाईयां बनाने के मौके पर सिंथैटिक रंगों से परहेज़ करने और ज़्यादा मात्रा में तैयार की जा रही मिठाईयां बनाते समय उपयुक्त सफ़ाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। उनको अपनी ज़रूरत के अनुसार खोया स्वयं तैयार करने या विश्वनीय स्रोतों से बिल समेत इसकी खरीद करने के लिए कहा गया है।त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ अन्य राज्यों और जिलों से घटिया दर्जे की मिठाईयों, पनीर और खोये की आमद को रोकने के लिए विशेष नाके लगाए गए हैं और फूड सेफ्टी टीमें इस पर 24 घंटे नजऱ रख रही हैं।