देश की उन्नति व विकास के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी : सुखबीर सिंह बादल
5 दरिया न्यूज
फिरोजपुर 27-Feb-2014
देश की उन्नति व विकास के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है। कांग्रेस द्वारा किये गये अरबों रूपये के घोटालो कारण देश का नाम पूरी दुनिया में बदनाम हुआ हैं। पंजाब व देश के भले के लिए केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता अधीन एन डी ए की सरकार की स्थापना के लिए समूह पंजाबियों और देश वासियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए यह अपील उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने आज फिरोजपुर जिले के कस्बा मल्लंवाला, ममदोट और गुरू हर सहाय में विभिंन स्थानों पर विकास कार्यो के नींव पत्थर रखने के मोके पर बड़े जनतक समूह को संबोधन करते हुये की।
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर जिले में नगर पंचायत मल्लांवाला में 33.50 करोड़ की लागत से 100 प्रतिशत सीवरेज और वाटर ट्रीटमैंट प्लांट, नगर पंचायत ममदोट में 24.17 करोड़ की लागत से 100 प्रतिशत सीवरेज और वाटर ट्रीटमैंट प्लांट और नगर कौसिंल गुरू हर सहाय में 29.93 करोड़ की लागत से होने वाले 100 प्रतिशत सीवरेज और वाटर ट्रीटमैंट प्लांट का नीवं पत्थर रखा। उन्होने कहा कि इन प्रोजैक्टों के पूरा होने से इन कस्बों /शहरों में सीवरेज की समस्या पक्के तौर पर हल हो जाएगी।बादल ने कहा कि आज देश में किसान , व्यापारी, गरीब मजदूर प्रत्येक वर्ग केन्द्र की असफल नीतियों से तंग आ चुका है दूसरी तरफ पंजाब सरकार द्वारा पिछले सात वर्षो से लगातार विकास का मार्ग शुरू किया हैं। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लगातार किसानों को निशुल्क बिजली दी जा रही हे। वही नई आटा दाल योजना तहत अब लाभपात्रियों को एक रूपये किलो आटा मिलेगा।लोगों के एकत्र को पंजाब की अकाली भाजपा सरकार द्वारा करवाए राज्य के विकास और केन्द्र सरकार द्वारा किये देश के विनाश का अंतर बताते हुये स. सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के सूझबान वोटरों को आग्रह किया कि वह पंजाब की 13 की 13 विधान सभा सीटें जीतकर एनडीए सरकार के गठन में सहयोग करें और जब केन्द्र में एनडीए सरकार बन गई तो पंजाब के विकास के लिए ग्रांटों की कोई कमी नही रहेगी।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य की अकाली भाजपा गठबंधन सरकार ने राज्य के गरीब,किसान,व्यापारी,नौकरी पेशा आदि के कल्याण के लिए बड़ी योजनाए शुरू की हैं उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को विशेष लाभ देने के लिए एक रूपये किलो आटा और बीस किलो दाल देने की योजना शुरू की है जिसके तहत राज्य के 31.5 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि राज्य की अकाली भाजपा सरकार देश की पहली ऐसी राज्य सरकार है जिसने गरीब वर्ग के लिए यह योजना शुरू की है इस योजना तहत राज्य के गरीब परिवारों को इस योजना अधीन लाया गया है और लाभपात्री परिवारों की संख्या 31.5 लाख हो गई है उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों को बडी राहत देकर लघु किसानों को एक लाख बिजली कुनेैक्षन किये गये है जिससे किसानों को कृषि की सिंचाई के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।