5 Dariya News

संजय टंडन ने मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में करनाल के जिला अदालत में चुनाव प्रचार किया

5 Dariya News

करनाल 11-Oct-2019

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में करनाल के जिला अदालत में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 2000 वकीलों से भाजपा के प्रत्याशी को अपना वोट देने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ वार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पी एस भाटिया, लिगल सेल के संयोजक प्रीतम सैनी, जगजीत सिंह लाली, ब्रजेश जसवाल, दीपक मल्होत्रा, अदित्य सिंगला, राज कुमार चौहान, गौरव गोयाल व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की खट्टर सरकार से हरियाणावासी बहुत खुश है जो विकास के कार्य खट्टर सरकार के दौरान हुए हैं वह इससे पहले कभी नहीं हुए। हरियाणा की जनता अब यह भलि-भांति जान चुकी है कि हरियाणा का विकास कोई कर सकता है तो केवल भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल साफ नीयत, भ्रष्टाचार मुक्त और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। उनकी इसी ईमानदारी और साफ छवि के चलते ही जनता के बीच लोकप्रियता बढ़ रही है।संजय टंडन जिला अदालत के 700 चैम्बर में जाकर 2000 वकीलों से मिलें और उन्हें भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को अपना कीमती वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को मतदान करने अवश्य जाये और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। वर्ष 2014 की भांति इस बार भी भाजपा को वोट देकर हरियाणा के विकास और तरक्की में अपना योगदान दें।