5 Dariya News

व्यापारियों ने भाजपा के पक्ष में चलाया डोर-टू-डोर अभियान

व्यापारियों ने भाजपा के पक्ष में चलाया डोर-टू-डोर अभियान

5 Dariya News

करनाल 10-Oct-2019

आज व्यापार मंडल करनाल द्वारा करनाल विधानसभा से भाजपा के पक्ष में डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया और करनाल से भाजपा प्रत्याशी श्री मनोहरलाल जी के पक्ष में व्यापारियों से वोट डालने की अपील की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 21 अक्तूबर को मतदान करने अपील की।प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन डोर-टू-डोर रेलवे रोड स्थित दुकानदारों के पास गये और उनके मनोहर सरकार के कार्यों के बारे में पूछा, जिस पर दुकानदारों ने कहा कि भाजपा की मनोहर सरकार से वे बहुत खुश हैं और जितने कार्य भाजपा सरकार में व्यापारियों के लिए मनोहर जी ने करवाएं है उतने आज तक नहीं हुए। दुकानदारों का कहना था कि वे अपना वोट इस बार भी भाजपा को देकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे और करनाल से मनोहर जी को एक लाख से अधिक वोटो से जितवाकर विधानसभा में भेजेंगे।इस अवसर पर संजय टंडन ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। संजय टंडन ने कहा कि आज पिछले पांच वर्षों में जितने विकास करवाए हैं वह आज तक किसी भी अन्य पार्टी के शासनकाल में नहीं हुए। आज पूरे प्रदेश में चारो ओर विकास की बौछार बह रही है। मुख्यमंत्री मनोहरल की साफ नीयत और भ्रष्टाचार मुक्त शासन से हर वर्ग खुश है। आज पूरे प्रदेश में 36 बिरादिरयों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है और प्रदेश की जनता के बीच भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस अवसर पर उनके साथ कृष्णलाल तनेजा, रमेश मिड्डा सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।