5 Dariya News

सुपर एस.एम.एस. के बिना चलने वाली कम्बाईनें ज़ब्त होंगी - काहन सिंह पन्नू

डिप्टी कमीश्नरों को हिदायतों की सख्ती से पालना यकीनी बनाने के लिए कहा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-Sep-2019

राज्य में धान की कटाई के उपरांत पराली को आग लगाने की समस्या के साथ कारगर ढंग से निपटने के लिए राज्य के कृषि विभाग ने सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एस.एम.एस.) के बिना चलने वाली कम्बाईनों को ज़ब्त करने के हुक्म दिए हैं।आज यहाँ यह प्रगटावा करते हुए राज्य के कृषि सचिव काहन सिंह पन्नू ने कम्बाईन मालिकों को अपनी कम्बाईनों पर सुपर एस.एम.एस. लगवाने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि एक कम्बाईन पर सुपर एस.एम.एस लगवाने की लागत 1.10 लाख रुपए है जिस पर राज्य सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। राज्य में लगभग 12 हज़ार कम्बाईनें हैं जिनमें पाँच हज़ार कम्बाईनों पर पहले ही एस.एम.एस. लग चुके हैं।उन्होंने कहा कि कम्बाईन मालिकों को हवा (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) एक्ट 1981 के अंतर्गत जारी हुई हिदायतों को अपनाना होगा जिससे धान के कटाई के सीजन के दौरान सिफऱ् एस.एम.एस. वाली मशीनें चलाने को यकीनी बनाया जा सके।राज्य में धान की पराली जलाने की समस्या और इसके वातावरण पर पड़ रहे प्रभाव के कारण हवा (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) एक्ट 1981 की धारा 31 के अंतर्गत हिदायतें जारी की गई जिसके अनुसार राज्य में धान की फ़सल काटने के लिए कम्बाईन मालिकों को अपनी, मशीनों पर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना होगा और इस सिस्टम के बिना किसी भी कम्बाईन को चलने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।श्री पन्नू ने समूह डिप्टी कमीश्नरों को भी हुक्म जारी करके इन हिदायतों की सख्ती से पालना करने को यकीनी बनाने के लिए परिवहन विभाग, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और अन्य सम्बन्धित विभागों के स्टाफ की ड्यूटियां लगाने के लिए कहा।कृषि सचिव ने कहा कि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी भी कम्बाईनों पर सुपर एस.एम.एस. लगाने की सिफ़ारशें पहले ही कर चुकी है। यह सिस्टम धान की फ़सल काटने के मौके पर मशीन से निकलती पराली का टुकड़ा करके वहीं बिखेर देता है जिससे किसानों को अगली फ़सल बीजने से पहले पराली जलाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।