5 Dariya News

कई भाषाओं का ज्ञान अच्छा, पर कोई भी भाषा थोपी नहीं जानी चाहिए : तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा

भाषा विभाग पंजाब में आवष्यक पदों पर भर्ती जल्द की जाएगीः मंत्री

5 Dariya News

पटियाला 17-Sep-2019

देष के गृहमंत्री अमित षाह की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर एक राष्ट्र एक भाषा संबंधी दिए गए ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास व पंचायतें, पषु पालन, मछली पालन, डेयरी विकास और उच्च षिक्षा मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने कहा है कि अमित षाह चाहे जो कहते रहें, लेकिन उनके विचार बिलकुल उल्ट हैं। श्री बाजवा ने कहा कि हमारी मातृ भाषा पंजाबी है और पंजाबी को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।साथ ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई भाषाओं का ज्ञान अच्छा और जितनी अधिक भाषाएं सीखी जाएं उतना ज्यादा बढ़िया है लेकिन कोई भी भाषा थोपी नहीं जानी चाहिए। बीते दिन भाषा विभाग में लेखकों के आपस में उलझ जाने के सवाल पर सवंाददातों को संबोधित करते हुए श्री बाजवा ने कहा कि माफी मांग लिए जाने के बाद उक्त मामला निपट गया है।वहीं पहली बार  भाषा विभाग पंजाब में पहुंचे श्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने भाषा विभाग की कारगुजारी की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर-घर रोजगार योजना के तहत भाषा विभाग में आवष्यक पदों पर भर्ती करने की घोषणा पिछली कैबिनेट बैठक में कर दी है। 

ऐसे में खाली पदों पर जल्द की नियुक्तियां की जाएंगी।वहीं भाषा विभाग में पुस्तकों प्रमुख रूप से महान कोष के काफी समय से ना प्रकाषित होने के सवाल पर उच्च षिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में दिलचसपी ले रहे हैं और षीघ्र ही फंड की कमी को दूर कर दिया जाएगा और सारा कार्य सुचारू रूप से चलेगा।इस अवसर पर भाषा विभाग की निदेषिका श्रीमति करमजीत कौर व सहायक निदेषक हरनेक सिंह ने कैबिनेट मंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। इस पर श्री बाजवा ने विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा।भाषा विभाग में ही पटियाला की एतिहासिक लाईब्रेरी के बारे में चीफ लाईब्रेरियन श्रीमति कुलबीर कौर ने भी कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया गया। इस पर उन्होंने आष्वस्त किया कि इस लाईब्रेरी का भी जीर्णोद्वार किया जाएगा। इस मौके उनके साथ ओएसडी श्री गुरदर्षन सिंह बाहिया व विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान पंजाब के ग्रामीण विकास व पंचायतें, पषु पालन, मछली पालन, डेयरी विकास और उच्च षिक्षा मंत्री श्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा को भाषा विभाग से प्रकाषित होने वाली प्रमुख पुस्तकों का सैट भी भेंट किया गया।