5 Dariya News

कैप्टन सरकार की तरफ से किए कार्यों से शिरोमणी अकाली दल मुद्दाहीन पार्टी बनी : बलबीर सिंह सिद्धू

दाखा उप चुनाव जीतने के लिए सभी कांग्रेसी एकजुट हों रवनीत सिंह बिट्टू

5 Dariya News

लुधियाना 13-Sep-2019

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से अपने ढ़ाई साल के कार्यकाल दौरान जो जनहित के काम किये गए हैं, उनके चलते  शिरोमणी अकाली दल पार्टी के पास इन उपचुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। मुद्दाहीन हुई इस पार्टी के नेता अब सोच रहे हैं कि वे लोगों की कचेहरी में किस मुद्दे को लेकर जाएंगे। ये विचार पंजाब के सेहत और परिवार भलाई मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज ऐतिहासिक छपार मेले पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से गई राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित  करते हुए व्यक्त किए हैं।भरपूर जनसमूह को संबोधन करते हुए स. सिद्धू ने कहा कि किसी समय पर पंजाब पर 40 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था परन्तु पिछली सरकार की गलत आर्थिक नीतियाँ और पंजाब को आर्थिक पक्ष से उजाड़ने की घटिया साजिशों कारण कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सत्ता संभालने मौके यह कर्ज 2.25 लाख करोड़ रुपए हो गया था। परन्तु कैप्टन सरकार ने सत्ता में आते ही सूबे को आर्थिक पक्ष से मजबूत करने के साथ-साथ चुनावी वायदे पूरे करने को प्राथमिकता दी।राज्य की डूब रही किसानी को बचाने के लिए पंजाब सरकार ने कर्ज माफी का वायदा पूरा किया हैं। नौजवानों को नशे के जंजाल में से निकालने और रोजगार देने के लिए सख्त प्रयत्न जारी हैं। राज्य के लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने सरबत सेहत बीमा योजना शुरू की गई है। इस के अलावा शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।स. सिद्धू ने कहा कि कैप्टन सरकार की तरफ से सभी चुनावी वायदे पूरे करने पर ध्यान दिया जा रहा है, जिस कारण शिरोमणी अकाली दल के पास अगले उपचुनाव में लोगों में जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। शिरोमणी अकाली दल और भाजपा गठबंधन ने अपने 10 सालों के कार्यकाल दौरान पंजाब के लोगों को जी भर कर पीटा और लूटा। शिरोमणी अकाली दल, जो कि 1920 में सिरमौर जत्थेबंदी जानी जाती थी परन्तु अब बादल परिवार की प्राईवेट लिमिटड कंपनी बन कर रह गया। उन्होंने विधान सभा क्षेत्र दाखा के विकास पक्ष से पिछड़ने के लिए आप पार्टी के पूर्व विधायक एच. एस. फुलका को दोषी ठहराया।स. सिद्धू ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि देश आर्थिक तौर पर औद्योगिक घरानों का गुलाम होता जा रहा है। उन्होंने मौजूदा प्रधान मंत्री को अब तक का सबसे नलायक प्रधान मंत्री का दर्जा देते कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से पंजाब का कुछ भी नहीं संवारा जा सकता है। 

इस मौके उन्होने गाँव छपार में चल रहे सब सैंटर को प्रारंभिक सेहत केंद्र के तौर पर अपग्रेड करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक सेहत केंद्र अगले दो महीनो में चालू कर दिया जायेगा।समागम को संबोधन करते लोक सभा मैंबर स. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि बादल परिवार के नेतृत्व वाला शिरोमणी अकाली दल और आर. एस. एस. कभी नहीं चाहते कि पवित्र धार्मिक ग्रंथों के दोषियों को सजा दी जाये। इसी वजह से पिछली सरकार की तरफ से यह मामला सी. बी, आई. को सौंप दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जुझारू नेताओं और वर्करों से आह्वान किया कि वे एकजुटता दिखाते हुए आगामी विधान सभा उप चुनाव में हलका दाखा से कांग्रेसी उम्मीदवार को अधिक से अधिक वोटों के साथ जिताएं।स. बिट्टू ने कहा कि भाजपा की शह पर ही तुगलकाबाद स्थित पवित्र रविदास मंदिर को दिल्ली डेवलेपमेंट अथार्टी ने गिरवाया गया है। जबकि कांग्रेस पार्टी इस मंदिर को फिर से उसी स्थान पर बनवा कर कौम को समर्पित करेगी। उन्होंने कहा कि करतारपुर कोरीडोर का काम युद्ध स्तर पर जारी है। पंजाब सरकार की तरफ से अधिक से अधिक सिख संगत को गुरुद्वारा करतारपुर साहब के दर्शन करवाने के प्रयत्न किये जाएंगे। संगत को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई जायेगी।श्री फतेहगढ़ साहब से लोक सभा मैंबर डा. अमर सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब की सरकार को हर पक्ष से फैल करने लगी हुई है। प्रदेष के बजट में भारी कटौती कर दी गई है। उन्होंने शिरोमणी अकाली दल पर सिर्फ वोट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के प्रतिनिधियों ने कभी भी लोक सभा या राज्य सभा में पंजाब या पंजाबियों के मुद्दे नहीं उठाए।इस अवसरपर प्रमुख रूप से उस्थिति दर्ज करवाने वालों में स. अमरीक सिंह ढिल्लों, स. कुलदीप सिंह वैद्य और स. लखबीर सिंह लक्खा (तीनों ही विधायक), पूर्व मंत्री स. मलकीत सिंह दाखा, पूर्व लोक सभा मैंबर स. अमरीक सिंह आलीवाल, चेयरमैन श्री. के. के. बावा, चेयरमैन स. अमरजीत सिंह टीका, स. करनजीत सिंह सोनी और श्री अश्वनी कुमार (दोनों जिला कांग्रेस प्रधान), श्री राजीव राजा जिला यूथ कांग्रेस प्रधान, पेडा के उप चेयरमैन स. करण वड़िंग, जिला परिषद मेंबर स. गुरदेव सिंह लापरां, कांग्रेस पार्टी के जनरल सचिव स. हरकेश चंद शर्मा, स. हरकरन सिंह वैद्य, स. कामिल बोपाराय, स. आनंद स्वरूप सिंह मोही और बड़ी संख्या में वर्कर शामिल हैं।