5 Dariya News

पवन दीवान ने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

मनीष तिवाड़ी, राणा के.पी. सिंह, और सुंदर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित रहे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Sep-2019

पवन दीवान ने आज पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद मनीष तिवाड़ी, पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के. पी. सिंह और पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके रिश्तेदार, दोस्त, पारिवारिक सदस्य और आदरणीय भी उपस्थित थे।आज यहाँ उद्योग भवन में अपना पद संभालने के बाद श्री पवन दीवान ने नयी जि़म्मेदारी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह बतौर चेयरमैन अपनी नयी जि़म्मेदारी को पूरे सामथ्र्य और शिद्दत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के बेरोजग़ारी के दौर में नौजवानों को स्वरोजग़ार के लिए सूक्ष्म, छोटे, मध्यम और बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य सरकार पहले ही उद्योग समर्थकी वातावरण सृजन करने के लिए लगातार यत्न कर रही है। इसी दिशा में औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2017 लागू की जा चुकी है, जिसमें उद्योगों को अनेक वित्तीय सुविधाएं और छूट मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य में औद्योगिक आर्थिकता को मज़बूती देने, नयी औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित करने और कमज़ोर औद्योगिक इकाईयों को पुन: स्थापित करने के लिए विशेष यत्न करेंगे।जि़क्रयोग्य है कि श्री पवन दीवान पिछले लंबे समय से राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने नौजवानों को नशों से बचाने के लिए अनेक नशा-मुक्ति कैंपों और खूनदान कैंपों का आयोजन भी किया। उन्होंने विभिन्न समाज सेवीं संस्थाओं के साथ जुड़कर गरीब महिलाओं की सहायता करने, वातावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने और अन्य सामाजिक मुद्दों पर विभिन्न प्रोग्राम आयोजित करवाए हैं।