5 Dariya News

बलबीर सिंह सिद्धू ने जलालाबाद हलके की 184 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रूपये की ग्रांटें बांटी

बलबीर सिंह सिद्धू ने जलालाबाद हलके की 184 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रूपये की ग्रांटें बांटी

5 Dariya News

जलालाबाद (फाजि़ल्का) 12-Sep-2019

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज जलालाबाद हलके के 184 गाँवों के विकास कार्र्यो के लिए 20 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रांटों के मंजूरी पत्र पंचायतों को सौंपे। जलालाबाद में सरपंचों और पंचों के भारी जलसे को संबोधन करते हुये उन्होंने दोहराया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों और गांवों का बिना भेदभाव विकास करने के लिए वचनबद्ध है।जलसे को संबोधन करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि मैं जिला फाजि़ल्का में अपने हलके की तरह घूमा हूँ और सवा साल पहले मुझे जिला फाजि़ल्का का इंचार्ज लगाने से अब तक मैं लोगों की समस्याओं को निजी तौर पर सुन कर हल करता रहा हूँ, जिनमें से ज़्यादातर मुश्किलों का हल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हलके जलालाबाद ब्लॉक के 142 और अरनीवाला ब्लॉक 42 गाँवों को बिना भेदभाव के विकास कामों के लिए 20 करोड़ 4 लाख रुपए की ग्रांटें दी गई हैं, जिससे इलाके का समुचा विकास यकीनी बनेगा। पिछली अकाली -भाजपा सरकार पर बरसते हुये स. सिद्धू ने कहा कि तब पंजाब को लूटा, आम लोगों को पीटा गया और पंजाब का सत्यानाश करके रख दिया गया। अकालियों के समय पंचायतों को ग्रांटें देते समय पक्षपात का पूरा बोलबाला रहा परन्तु कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के कार्यकाल के दौरान ऐसा नहीं। हमारी सरकार पार्टी के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने आटा-दाल स्कीम के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड, विकास कामों के लिए ग्रांटें और सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत ई-कार्ड बनाते समय कोई पक्षपात नहीं किया, बल्कि योग्यता के आधार पर सबको सभी सहूलतें मुहैया करवाई गई हैं।उन्होंने कहा कि जि़ला फाजिल्का का स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद पिछले 10 सालों के दौरान फाजिल्का में डाक्टरों की भारी कमी रही जबकि अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम डाक्टरों को निर्धारित की अपेक्षा अधिक वेतन और इनसैंटिव दे रहे हैं और फाजिल्का जैसे दूर-दराज इलाकों में तैनाती पर वेतन 60 हज़ार से बड़ा कर 1 लाख 60 हज़ार करने की भी डाक्टरों को पेशकश की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 10 सालों में आई डाक्टरों की कमी को पूरा करने की तरफ विशेष कर ध्यान दिया जा रहा है और नये डाक्टरों की नियुक्ति के उपरांत उनको फाजिल्का में तैनात किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही जिले में डाक्टरी की संख्या पूरी कर ली जायेगी।

पंजाब सरकार की प्रमुख सरबत सेहत बीमा योजना का जि़क्र करते हुये स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य के 46 लाख परिवारों को इस स्कीम के घेरे में लाया गया है। इस तरह राज्य की 2 करोड़ 20 लाख आबादी को 5 लाख रुपए सालाना स्वास्थ्य बीमे की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जि़ला फाजिल्का में 2 लाख से अधिक परिवारों को सेहत बीमा योजना के अधीन लाया गया है जिसकी प्रति व्यक्ति आबादी करीब 10 लाख बनती है।केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुये स. सिद्धू ने कहा कि मोदी ने 100 दिनों में ही देश की आर्थिकता का नर्क में धकेल दिया है। व्यापारिक कंपनियां वर्करों को नौकरी से निकाल रही हैं परन्तु मोदी सरकार इस तरफ़ ध्यान न देकर लोगों को कहीं ओर उलझा रही है। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि कैप्टन सरकार देश की बुरी आर्थिकता के बावजूद राज्य में निरंतर बड़े व्यापारिक अदारों से निवेश ला रही है और नौकरियां पैदा कर रही है। उन्होंने जलसा को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि अगर आप राज्य का निरंतर विकास चाहते हो तो कैप्टन सरकार के हाथ मज़बूत करो। जलालाबाद हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीता कर भेजो जिससे मैं मुख्यमंत्री से दावे के साथ हलके और जि़ले के लिए ग्रांटों के अधिक से अधिक गफ्फे ले सकूँ।फाजिल्का के विधायक स. दविन्दर सिंह घुबाया और जिला कांग्रेस प्रधान श्री रंजम कामरा ने जलालाबाद में नहरी सिंचाई सिस्टम को मज़बूत करने के लिए सुहेलेवाला डिस्ट्रीब्यूट्री का 13.52 करोड़ रुपए के साथ विस्तार करने को पंजाब कैबिनेट की मंजूरी मिलने के लिए स. बलबीर सिंह सिद्धू का धन्यवाद किया। इसी तरह डिप्टी कमिश्नर स. मनप्रीत सिंह छत्तवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के निजी दख़ल के कारण जलालाबाद में सरकारी दफ़्तरों को एक छत के नीचे इक्कठा किया गया है जिससे अब लोगों की परेशानी घटेगी। उन्होंने जि़ले की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने के लिए पूरी रूचि के साथ काम करने वाले स्वास्थ्य मंत्री का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।इससे पहले स. सिद्धू ने जलालाबाद के सरकारी कन्या कॉलेज के नज़दीक खाद्य एवं सिविल सप्लाई, भूमि संरक्षण, ड्रेनेज, सहकारी सभाओं और माइनिंग विभागों को एक ही छत के नीचे इक्कठा करने सम्बन्धी स्थापित इमारत का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब लोग विभिन्न स्थानों पर परेशान नहीं होंगे क्योंकि आम लोगों खासकर किसानों से जुड़े हुए विभागों को एक जगह पर इक्कठा कर दिया गया है। इससे स्पष्ट रूप से तौर पर समय की बचत होगी। उन्होंने सरकारी विभागों की नई इमारत को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे भी लगाऐ। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को विशेष के तौर पर कहा कि कंपलैक्स में अधिक से अधिक पौधे लगाऐ जाएं। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने नज़दीक ही स्थापित की गई ‘साडी रसोई’ का दौरा भी किया। डिप्टी कमिश्नर स. मनप्रीत सिंह छत्तवाल ने मंत्री को बताया कि फाजिल्का के बाद जलालाबाद में भी पिछले महीने ‘साडी रसोई’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस रसोई में ज़रूरतमंदों के लिए 10 रुपये में भर पेट खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है और रसोई से अब तक 8255 जरूरतमंद खाना खा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रशासन के इस जन-समर्थकी उद्यम की सराहना करते हुये सुझाव दिया कि जि़ले की अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्रोजैक्ट शुरू किये जाएं।इस अवसर पर जि़ला पुलिस प्रमुख स. भुपिन्दर सिंह, पूर्व सांसद स. मोहन सिंह फलियांवाला, पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राज बख्श कम्बोज़, सचिव जिला परिषद स. रणजीत सिंह, एस.डी.एम. जलालाबाद श्री केशव गोयल, कांग्रेस यूथ मित्र प्रधान स. सुखविन्दर सिंह काका कम्बोज़, कैबिनेट मंत्री के राजनैतिक सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ और कांग्रेसी नेता श्री शेरबाज सिंह संधू वैरोके, मदन काठगढ़ और सरपंच कुलवंत सिंह अराईयां वाला आदि उपस्थित थे।