5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा 2 आई.ए.एस. और 1 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-Aug-2019

पंजाब सरकार द्वारा आज 2 आई.ए.एस. और 1 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले सम्बन्धी आदेश तुरंत प्रभाव से जारी किये गए हैं।यह प्रगटावा करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 2 आई.ए.एस. अधिकारियों में से श्रीमती बबीता को अतिरिक्त कमिश्नर, नगर निगम, जालंधर और श्री बख्तावर सिंह को सचिव, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के तौर पर तैनात किया गया है।इसी तरह पी.सी.एस. अधिकारी श्री गुरमीत सिंह को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, फग़वाड़ा और अतिरिक्त प्रभार कमिश्नर, नगर निगम, फग़वाड़ा के तौर पर तैनात किया गया है ।