5 Dariya News

पंजाब नंबरदार यूनियन मुख्यमंत्री राहत फंड में 14 करोड़ का योगदान देगी : गुरप्रीत सिंह कांगड़

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Aug-2019

पंजाब के राजस्व मंत्री  गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने यहाँ जारी एक पै्रस बयान में बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब नंबरदार यूनियन ने स्वैच्छा से अपना तीन महीनों का मान भत्ता जो कि लगभग 14.16 करोड़ रुपए बनता है, मुख्यमंत्री राहत फंड में देने का फ़ैसला लिया है।उन्होंने बताया कि पंजाब नंबरदार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिसमें राज्य प्रधान गुरपाल सिंह समरा, कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह, जनरल सचिव लाभ सिंह कड़ैल, जि़ला प्रधान लुधियाना परमिन्दर सिंह, सचिव बलवंत सिंह, सचिव कुलदीप सिंह, जि़ला प्रधान मानसा अमृतपाल सिंह और अन्य अधिकारी शामिल थे, ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात की और अपना मान भत्ता दान करने सम्बन्धी लिखित सहमति दी।उनके इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए।