5 Dariya News

पंजाब के मंत्रियों द्वारा राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण

बाजवा, सिद्धू, सरकारिया, कांगड़, आशु और राणा के.पी मौका देखने पहुंचे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-Aug-2019

दोआबा और मालवा के विभिन्न जि़लों में आई भयानक बाढ़ के मद्देनजऱ पंजाब के मंत्रियों और विधानसभा स्पीकर द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, खाद्य एवं सिविल स्पलाई मंत्री भारत भूषण आशु और पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने सारा दिन बचाव और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने पावरकॉम के चेयरमैन बलदेव सिंह के साथ लोहियाँ सब -डिविजऩ में पड़ते गाँव जानिया में चल रहे कार्य और पानी में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकालने सम्बन्धी कार्यों का जायज़ा लिया।स्वस्थ्य मंत्री ने कपूरथला और जालंधर जिले के विभिन्न स्थानों पर लगे मैडीकल कैंपों और विशेष रूप से सबसे अधिक प्रभावित लोहियाँ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कैंपों में उपयुक्त मैडीकल सप्लाई प्रदान करने और ऐंबूलैंसों की व्यवस्था को यकीनी बनाने सम्बन्धी हिदायत दी। यह बताना जरूरी है कि राज्यभर में कुल 235 रैपिड रिस्पांस टीमें और 416 मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 28 राहत कैंप और 30 मैडीकल कैंप स्थापित किये गए हैं।सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने गाँव मियोवाल का दौरा किया जहाँ जिला प्रशासन की तरफ से 350 फुट चौड़ी दरार को भरने का काम चल रहा था और इन्होंने राहत कार्यों पर संतोष जताया।श्री कांगड़ ने जालंधर और कपूरथला जि़लों का दौरा भी किया और बचाव और राहत के लिए उठाए जा रहे कदमों का मुल्यांकन भी किया। जालंधर के बाढ़ प्रभावित इलाकों की गंभीरता को समझते हुए मंत्री ने फिलहाल इसी जिले में ही रहने का फ़ैसला किया।भारत भूषण आशु ने बाढ़ की मार झेलने वाले लोगों के लिए राशन, पीने योग्य पानी और पशूओं के लिए हरा -चारा और ज़रुरी टीकाकरण की व्यवस्था का जायज़ा लिया।रूपनगर के क्षेत्र का राणा के.पी. सिंह द्वारा दौरा किया गया। उन्होंने इस मुश्किल की घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए किसी किस्म की कोई कसर न छोडऩे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।