5 Dariya News

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के जश्नों के लिए केंद्र सरकार 100 करोड़ रुपए तुरंत जारी करे - चरनजीत सिंह चन्नी

चन्नी द्वारा केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ दिल्ली में मुलाकात

5 Dariya News

नई दिल्ली 21-Aug-2019

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इन समागमों में दुनिया भर से लाखों की संख्या में नानक नाम लेवा संगतें शामिल होंगी। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को इन समागमों में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की है। देश में पर्यटन को विकसित करने के लिए दिल्ली के सम्राट होटल में रखी गई मीटिंग के दौरान पंजाब के सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह मुद्दा विचारा। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री स. चन्नी ने केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्री से माँग की है कि इन समागमों के लिए 100 करोड़ रुपए तुरंत जारी किये जाएँ।मीटिंग के बाद इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स. चन्नी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की है की पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी और कुछ अन्य विकास प्रोजैक्टों के लिए पंजाब सरकार द्वारा भेजे 2145 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट को भी तुरंत मंजूरी दी जाये और यह राशि जारी की जाये जिससे गुरू नानक साहिब की चरण स्पर्श प्राप्त नगरी का समूचा विकास किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने स्वदेश दर्शन स्कीम के अधीन केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि को तुरंत जारी करने के लिए भी केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत की।मीटिंग के दौरन हुए विचार-विमर्श संबंधी जानकारी देते हुए स. चन्नी ने बताया कि मीटिंग के दौरान केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय सैलानियों को वैब एप्लीकेशन और ट्विट्टर आधारित वन स्टाप सेवाएं प्रदान करवाने और शिकायत निपटारे के लिए व्यवस्था होंद में लाने, राज्य और केंद्र शासित राज्य में बैंड एंड ब्रेकफास्ट/होम स्टे सम्बन्धी दिशा निर्देशों, स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना और सोशल मीडीया के द्वारा पर्यटन को उत्साहित करने संबंधी विचार किया गया।