5 Dariya News

मोदी की पंजाब रैली में लगाए गए थे विशाल टीवी स्क्रीन

5 दरिया न्यूज

जगरांव 23-Feb-2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब रैली में हजारों लोगों को संबोधित किया। रैली के लिए उमड़ा जनसमूह उन्हें विशाल टीवी स्क्रीनों पर भी देख सका। रैलीस्थल के लिए जाने वाले सभी रास्ते वाहनों से पट गए थे। सभी लोग जनसभा में जाना चाहते थे।करीब 300 एकड़ में फैले रैलीस्थल पर पहुंचने वाले सभी लोग मोदी को देख-सुन सकें, इसलिए विशालकाय टीवी स्क्रीनें भी लगाई गई थीं। जगरांव शहर लुधियाना से करीब 40 किलोमीटर दूर है।भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "यह लोगों का सबसे बड़ा जमावड़ा है। मैंने पंजाब में इससे पूर्व किसी रैली में इतने लोग नहीं देखे।"रैलीस्थल और रैलीस्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर लगभग 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। रैली मैदान में दाखिल होने से पूर्व हर शख्स की तलाशी ली गई।अधिकारियों ने लोगों को रैली में ले जाने के लिए बसों और यातायात के अन्य साधनों की व्यवस्था की थी। जगरांव से लुधियाना और मोगा जाने वाली सड़कें रोजाना के यातायात के लिए बंद थीं।