5 Dariya News

शिक्षा पर व्यय होंगे 4282 करोड़: बुटेल

पालमपुर विस के 6 स्कूल स्तरोन्नत

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला 23-Feb-2014

शिक्षा के गुणात्मक सुधार एवं विकास पर अगामी वित्त वर्श में 4282 करोड़ रूपये की राषी व्यय की जायेगी। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, बृज बिहारी लाल बुटेल ने रविवार को षहीद राकेष कुमार राजकीय वरिश्ठ माध्यमिक पाठषाला चच्चियां के वार्शिक पारितोशिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर श्री बुटेल ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया। बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में षिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार एवं षिक्षण संस्थानों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में 6 स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया है। जिसमे राजकीय उच्च विद्यालय राख और सिद्धपुर सरकारी को जमा दो का दर्जा गया गया है। उन्होंने बताया इसके अलावा राजकीय माध्यमिक स्कूल खयांपट्ट, रजनाली, सरसावा और दियोग्रां को उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि अनुषासन और कड़ी मेहनत से ही इंसान सफलता प्राप्त कर महान बनता है, इसलिए बच्चों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा किसी भी संस्थान में वार्शिक समारोह का विषेश महत्व होता है, जब विद्यालय में षिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक इत्यादि कार्यक्रमों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत करने से अन्य बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पालमपुर में साईंस म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है, जो 27 माह में तैयार हो जायेगा। जिसका फायदा प्रदेष के विज्ञान पढऩे वाले छात्रों को होगा। श्री बुटेल ने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रूपये, विद्यालय की चारदवारी के लिए दो लाख रूपये, मैदान के लिए 50 हजार रूपये देने की घोशणा की। 

उन्होंने अध्यापकों के पद षीघ्र भरनें और विद्यालय में एनसीसी आरंभ करने का आष्वासन दिया।इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने राश्ट्रऊय माध्यमिक षिक्षा अभियान के तहत 12 लाख से बनने वाले दो कमरों का षिलान्यास किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन ज्योति ने मुख्यातिथि का स्वागत करने क साथ विद्यालय की वार्शिक रिर्पोट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में नगर परिशद के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण षर्मा, उपाध्यक्ष डॉ0 मदन, प्रदेष षिकायत निर्वारण समिति सदस्य त्रिलोक कपूर, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल कुमार, रजिन्द्र कौल, कर्नल जगदीष, विजय कुमार, रमेष मांगी, मुंषी राम, षहीद राकेष के पिता रोषन लाल, एसएमसी के अध्यक्ष मुकेष कोंडल, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित विद्यालय के छात्र और अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।