5 Dariya News

पत्रकार सरोज नेहा वर्मा को मिला दामिनी पर लिखी कविता पर नई दिल्ली में विशेष अवार्ड

5 दरिया न्यूज

मोहाली 21-Feb-2014

बहुभाषीय न्यूज पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू फेस2न्यूज डॉट कॉम की मोहाली की ब्यूरो प्रमुख सरोज (नेहा वर्मा) को नई  दिल्ली  के कन्सटीच्यूशन क्लब,रफी मार्ग, नई दिल्ली में विशेष अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें मुख्य अतिथि सिब्ते राजी पूर्व असम के राज्यपाल , उड़ीसा और झारखंड द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरुस्कार नेहा वर्मा को उसके द्वारा दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की शिकार लड़की दामिनी पर दिल को छू लेने वाली कविता के लेखन पर दिया गया। उनका चयन दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र मेहर टाइम्ज और  भारतीय पत्रकार कल्याण फाउंडेशन की ओर से गठित की गई समिति ने किया था। इस अवसर पर श्री के.के. कथूरिया , अतिरिक्त आयुक्त (कस्टम ), नई दिल्ली , डा. शकील-उज-जमान अंसारी , पूर्व मंत्री बिहार, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और मेहर टाइम्स के संस्थापक राम प्रकाश वर्मा के अलावा कई वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, कवि आदि मौजूद थे। श्रीमती सरोज नेहा वर्मा, जिन्होंने भारतीय पत्रकारिता और काव्य की दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई है, को विशेष ट्राफी प्रदान की गई।