5 Dariya News

महाधिवक्ता ने की राज्यपाल से भेंट

5 Dariya News

शिमला 13-Aug-2019

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता अशोक शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी।एक अन्य बैठक में राज्यपाल ने जिला सोलन स्थित जे.पी. सूचना एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार से विचार-विमर्श किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा और रोजगार परक प्रशिक्षण पर बल दिया, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों।