5 Dariya News

महिला सशक्तिकरण के लिए उठाएं और प्रभावी पग : कलराज मिश्र

5 Dariya News

शिमला 08-Aug-2019

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर तथा गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की।उन्होंने प्रदेश में महिला कल्याण व सुरक्षा के दृष्टिगत उठाए गए विभिन्न कदमों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने उनसे महिला सशक्तिकरण के लिए और प्रभावी तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।