5 Dariya News

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने की राज्यपाल से भेंट

5 Dariya News

शिमला 02-Aug-2019

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी योजना से अवगत करवाया।सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के अध्यक्ष नंद लाल ने भी आज राज्यपाल से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।