फिल्म निकम्मा से फिल्मों में वापसी कर रही है शिल्पा शेट्टी
5 Dariya News
मुंबई 01-Aug-2019
अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लगभग 12-13 साल बाद फिल्मों में वापसी करने वाली है। शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस के साथ न्यूज़ शेयर करते हुए बताया कि वह जल्द ही फिल्म निकम्मा से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। वही शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंन्स्ट्राग्राम अकाउंट पर अपने कमबैक की खबरें अपने फैंस के साथ शेयर की है।शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें शिल्पा महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी नए अवतार में दिखाई देगी।फिल्म को शब्बीर खान डायरेक्ट करने वाले है। सोनी पिक्चर्स और शब्बीर खान फिल्म्स मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।शिल्पा इन दिनों छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। शिल्पा डांसिग रियलिटी शो में जज के रूप में है।