5 Dariya News

मैं फुलका को जबावदेह नहीं- सुखबीर सिंह बादल

जगजाओं की फतेह रैली हिन्दोस्तान का इतिहास बदल देगी- मजीठिया

5 दरिया न्यूज

जगराओं 19-Feb-2014

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी के लोक सभा क्षेत्र लुधियाना से उम्मीदवार स. एचएस फुलका उन (सुखबीर ) सम्बन्धी मीडिया में जो भी मर्जी बयान दें। परन्तु वह (सुखबीर)फुलका की किसी भी बात का जबाव देने के लिए पाबन्द नहीं हैँ। आज स्थानीय गन्ना मिल वाली खाली पड़ी जमीन पर 23 फरवरी को होने वाली ‘फतेह रैली’ के प्रबन्धों का जायजा लेने के लिए विशेष रूप में पहुंचे बादल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स.फुलका मीडिया में बने रहने के लिए उन सम्बन्धी बयान दे रहे हैं। जबकि वह (सुखबीर)उनके किसी भी प्रश्र का उत्तर देने के लिए पाबन्द नहीं हैं। 

जगराओं रैली की तैयारियों सम्बन्धी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह रैली कांग्रेस पार्टी की जड़े हिला कर रख देगी। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की सीमाए पार करने वाली इस सरकार से देश के लोग तंग आ चुके हैं और केन्द्र में से इस पार्टी का नेतृत्व करने वाली सरकार का बोरिया बिस्तर गोल करने के लिए तैयार बैठें हैं।  उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं।इस अवसर पर उपस्थित यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान और कैबिनेट मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जिस प्रकार किल्ली चाहिलां (18 दिसम्बर 2011) की रेली में पंजाब का राजनीतिक इतिहास बदल कर रख दिया था। 

उसी प्रकार जगराओं की फतेह रैली पूरे देश का इतिहास बदल कर रख देगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए  पंजाब के लोगों का उत्साह बहुत बढ़ा हुआ है। लोग कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की पंजाब और अन्य राज्यों के प्रति कथितियों  से तंग हुए हैं। लोगों ने निर्णय किया है कि अब इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से वंचित करके ही देश की  डूबती बेड़ी को पार किया जा सकता है। इस अवसर पर पार्टी कार्यर्ताओं की डियूटियां भी लगाई गई।इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों, पार्टी के प्रवक्ता एवं विधायक स. दलजीत सिंह चीमा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स. बलवंत सिंह रामूवालिया, मीडिया सलाहकार श्री जंगवीर सिंह, ओएसडी स.चरणजीत सिंह बराड़ विधायक श्री एस आर क्लेर, विधायक जोगिन्दपाल जैन के अतिरिक्त प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे।