5 Dariya News

तेजिन्दर सिंह बिट्टू ने पनसप के चेयरमैन का पद संभाला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-Jul-2019

पनसप के नव-नियुक्त चेयरमैन तेजिन्दर सिंह बिट्टू ने आज अपना पद पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, श्री विजय इन्दर सिंगला, श्री भारत भूषण आशु, स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, राणा गुरमीत सिंह सोढी, स. बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा की हाजिऱी में संभाल लिया।इस मौके पर श्री बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा उनको बहुत बड़ी जि़म्मेदारी दी गई है और इस जि़म्मेदारी को बखूबी निभाने का यत्न करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य आधारित आर्थिकता वाला राज्य है और पनसप विभाग की इसमें बहुत अहम भूमिका है क्योंकि यह सीधा कृषि से जुड़ा हुआ है।बीबी रजिन्दर कौर भ_ल वाइस चैयरपर्सन पंजाब स्टेट प्लानिंग बोर्ड, लाल सिंह चेयरमैन पंजाब राज्य मंडी बोर्ड, अमरजीत सिंह समरा चेयरमैन मार्कफैड, एच.एस. हंसपाल चेयरमैन पेडा और पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्य प्रधान मोहिन्दर सिंह केपी भी विशेष तौर पर पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली, परमिन्दर सिंह पिंकी, सुशील रिकू, हरप्रताप सिंह अजनाला, बलविन्दर सिंह, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह ज़ीरा, परगट सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, स. हरदेव सिंह लाडी, कुलदीप सिंह वैद, लखबीर सिंह लक्खा, सुनील दत्ती, रजिन्दर बेरी, कैप्टन सन्दीप संधू, जगदीप सिंह सिद्धू, के.ए.पी. सिन्हा प्रमुख सचिव खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग, डा. अमरपाल सिंह एम.डी. पनसप,  जैवीर शेरगिल्ल, पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान, जगमोहन सिंह कंग, जगदीश राज राजा मेयर जालंधर, सिमरनजीत सिंह डिप्टी मेयर जालंधर, दविन्दरजीत सिंह दर्शी, अजीत सिंह सेठी प्रधान गुरुद्वारा माडल टाऊन जालंधर, सहित पारिवारिक सदस्य मित्र और जालंधर शहर की कई संस्थाओं के अधिकारी और कई अन्य नामी हस्तियां उपस्थित थीं।