फतेह रैली की सफलता में यूथ अकाली वर्कर अग्रणीय भूमिका निभायेंगे - मजीठिया
वर्करों की डियूटीयां लगाई, प्रतिदिन लगेगी वर्करों की हाज़री
5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)
जगराओं/चंडीगढ़ 19-Feb-2014
यूथ अकाली दल के कौमी प्रधान और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने यूथ अकाली दल के पदाधिकारियों और वर्करों को फतेह रैली की सफलता के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया है। आज यहां रैली वाले स्थान पर पंजाब के सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण यूथ प्रधानों की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. मजीठिया ने कहा कि रैली की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों और वर्करों की डियूटियां लगाई गई हैं। इस रैली को सफल करने के लिए यूथ अकाली दल अग्रणीय भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार किल्ली चहलां १८ दिसंबर, २०११ की रैली ने पंजाब का राजनीतिक इतिहास बदलकर रख दिया था उसी प्रकार जगराओं की फतेह रैली पूरे देश का इतिहास बदलकर रख देगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए पंजाब के लोगों का उत्साह बहुत अधिक है। लोग कांग्रेस के अध्यक्षता वाली केंद्र सरकार की पंजाब और अन्य राज्यों की प्रति धक्केशाही से तंग आ चुके हैं। लोगों ने निर्णय ले लिया है कि अब इस भ्रष्ठ सरकार को सत्ता से अलग करके ही देश की डूबती नांव को पार किया जा सकता है। इस अवसर पर पार्टी वर्करों की डियूटियां भी लगाई गई। स.मजीठिया ने पदाधिकारियों और वर्करों को निर्देश दिये कि वह प्रतिदिन रैली वाले स्थान पर डियूटी दें और प्रबंधों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बैठक होगी और हाज़री लगेगी।