5 Dariya News

पंजाब में जल दोहन का यही क्रम रहा तो अगले 25 वर्षों में रेगीस्तान जैसी स्थितियां बनने की सम्भावना

यूरिया और रासायनिक खादों से भू-जल हो रहा प्रदूषित,पंजाब में प्राकृतिक खेती बदल सकती है कृषि की तस्वीर

5 Dariya News

लुधियाना 14-Jul-2019

लुधियाना के मार्वल होमज़ सोसायटी के कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि पंजाब में भू-जल का अन्धाधुंध दोहन हो रहा है और जल दोहन का यही क्रम जारी रहा, तो अगले 25 वर्षों में पंजाब में रेगीस्तान जैसी परिस्थितियां बनने की सम्भावना प्रबल होती जा रही है।उन्होंने कहा कि यूरिया दूसरी रासायनिक खादों के अत्याधिक इस्तेमाल से भू-जल प्रदूषित हो रहा है और यह कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन रहा है। उन्हांने कहा कि इन रासायनों से पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति और विकट हो रही है।राज्यपाल ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान समृद्ध हो सकता है और प्रदेश बीमारियों से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को हिमाचल प्रदेश में उत्साह के साथ अपनाया जा रहा है और इसके सफल परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती पंजाब के किसानों की आय को दोगुना करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।इस अवसर पर मार्वल सोसायटी के सलाहकार सदस्य डी.जे. सिंह ने भी अपने विचार रखे।