5 Dariya News

आगामी लोक सभा चुनावों में कांगेस का सफाया हो जाएगा:सुखबीर बादल

उप मुख्यमंत्री पंजाब ने एस ए एस नगर में 185 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से तैयार होने वाले विभिन्न कार्यों के रखे नींव पत्थर

5 दरिया न्यूज

एस ए एस नगर 17-Feb-2014

आगामी लोक सभा चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा क्योंकि देश के लोग कांग्रेस की यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और आम लोगों को मंहगाई कारण अपनी जिंदगी व्यतीत करनी भी दुभर हो गई है। अब लोक कांग्रेस की चालाक चालों में नहीं आएंगे और देश में एन डी ए की सरकार बननी तय है। इन विचारों का प्रगटावा उप मुख्यमंत्री पंजाब स.सुखबीर सिंह बादन ने एस ए एस नगर में 185 करोड़ रूपए की लागत से मुक मल होने वाले तीन विभिन्न कार्यों का नींव पत्थर रखते समय नेचर पार्क में पत्रकारों से बातचीत करते किया।उप मुख्यमंत्री  पंजाब ने एस ए एस नगर के सैक्टर 62 स्थित नेचर पार्क में चार एकड़ में 55 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अल्ट्रा मॉर्डन ऑडीटोरीयम और सैक्टर 70 में 12वीं कक्षा के मैरीटोरीयस विद्यार्थियों के लिए 7.20 एकड़ में बनने वाले 30 करोड़ रूपए की लागत से रैज़ीडैंसीयल मॉडल स्कूल और 105.11 करोड़ रूपए की लागत से एस ए एस नगर के सैक्टर 73/74 के जंक्ष¸न से नैश¸नल हाईवे-21 खरड़ तक की 200 फुट चौड़ी सड़क का और उच्च स्तरीय पुल का नींव पत्थर भी रखा। 

उप-मु यमंत्री पंजाब ने बताया कि मोहाली में लंबे समय से आडीटोरीयम बनाने की मांग चली आ रही थी जिसे पूरा  किया गया है। यह आडीटोरीयम अपनी किस्म का पहला आडीटोरीयम होगा और इसे मल्टी यूटिलटी आडीटोरीयम बनाया जाएगा। जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री पंजाब ने आगे कहा कि पंजाब में 180 करोड़ रूपए का लगात से मोहाली, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर व पटियाला में 12वीं कक्षा के मैक्रीटोरीयम विद्यार्थिग्यों के लिए रैजीडैंसीयल माडल स्कूल बनाए जाएंगेद्ध जहां तक विद्यार्थियों को नि:शुल्क गुणात्मक शिक्षा देकर समय के बराबर बनाया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री पंजाब ने बताया कि नैश¸नल हाईवे-21 खरड़ तक बनाई जाने वाली 200 फुट चौड़ी सड़क और उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर स पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं और इस सड़क के स पूर्ण होकने से यातायात बेहद सुखमय हो जाएगा। 

उप-मुख्यमंत्री पंजाब ने इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा यूपीए सरकार द्वारा बजट में पूर्व सैनिकों के लिए एक रैंक, एक पैंशन की स्वीकृति संबंधी पूछे प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार को पिछले 10 वर्षों में पूर्व सैनिक जोकि अपनी जान की परवाह न करते देश की रक्षा करते हैं। उन्हें कुछ भी याद नहीं आया जबकि पंजाब सरकार ने एक रैंक, एक पैंशन के लिए केन्द्र सरकार को पूर्व सैनिकों की एक मांग को पूरा करने के लिए बार-बार जोर दिया गया अब लोक सभी चुनाव नज़दीक होने कारण कांग्रेस पूर्व सैनिकों सहित देश के लोगों को भ्रम में डालने संबंधी चालें चल रही हैक्। यह चालें अब कामयाब नहीं होंगी। 

पत्रकारों द्वारा केन्द्र में एन डी ए सरकार बनने से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल केन्द्र में बड़े पद पर विराजमान होने संबंधी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब केन्द्र में नहीं जाएंगे और वह इसी तरह पंजाब की सेवा करते रहेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री पंजाब ल बे समय से पंजाब के लोगों के साथ निम्र स्तर पर जुड़ कर बेखूबी से सेवा निभा रहे हैं।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री पंजाब स.सिकन्दर सिंह मलूका, पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर लांडरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स.बलवंत सिंह रामूवालीया, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन बीबी अमनजोत कौर रामूवालीया, जत्थेबंदक सचिव शिअद जत्थेइदार अमरीक सिंह मोहाली, अकाली नेता अश्विनी संभालकी, राष्ट्रीय जनरल सचिव यूथ अकाली दल स.परमजीत सिंह काहलों, पूर्व काऊंसलर स.हरपाल सिंह चन्ना, सचिव आवास निर्माण व शहरी विकास श्री ए वेनू प्रशाद, मु य प्रशासक गमाडा श्री ए के सिन्हा, डिप्टी कमिश्रर श्री तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू, जिला पुलिस मुखी श्री इन्द्रमोहन सिंह सहित गमाडा, सिविल और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।