5 Dariya News

बिजली व्यवस्था को बनाया जाये सुचारू, स्मार्ट सिटी के कार्यों की कि समीक्षा

5 Dariya News

अमृतसर 06-Jul-2019

आज ओम प्रकाश सोनी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री पंजाब ने अपने गृह में स्मार्ट सिटी अधीन चल रहे पहले चरण के कार्यों को लेकर एक अहम मीटिंग की। इस मीटिंग में कोमल मित्तल कमिश्नर नगर निगम-कम-सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी अमृतसर, श्री बाल कृष्ण एस.सी., पी.एस.पी.सी.एल., श्री मनदीप सिंह ऐक्सियन, श्री राजीव सेखड़ी नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी, श्री महेश खन्ना काऊंसलर, श्री विकास सोनी काऊंसलर, श्री सुनील काउंटी, श्री परमजीत चौपड़ा के अलावा स्मार्ट सिटी और बिजली बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर श्री सोनी द्वारा अमृतसर स्मार्ट सिटी अधीन होने वाले कार्यों की प्रस्तुति भी देखी गई। उनके द्वारा स्मार्ट सिटी अधीन चल रहे प्रोजेक्टों से सम्बन्धित अफसरों से पूरी जानकारी ली और कहा कि स्मार्ट सिटी अधीन चल रहे कार्यों में तेज़ी लाई जाये। श्री सोनी ने कहा कि काम पूरे गुणवत्तापूर्ण होने चाहिएं और इनमें किसी तरह की कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए।श्री सोनी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ऐलईडी स्ट्रीट लायटों पर 35.75 करोड़, सरकारी बिल्डिंगों और सोलर प्रोजैक्ट पर 10.2 करोड़, स्मार्ट क्लास रूम पर 6.17 करोड़, पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 3.7 करोड़ और हेरिटेज वॉक पर फ्री वाईफाई के लिए 2.52 करोड़ रुपए ख़र्च होने हैं और इनके काम शुरू भी हो चुके हैं।श्री सोनी ने कहा कि अमृतसर शहर गुरूओं पीरों की धरती है और हम सबका फर्ज है कि हम इस शहर को सुंदर बनाएं। 

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि वह पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना काम करें ताकि अमृतसर को दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत शहर बनाया जा सके। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. श्रीमती कोमल मित्तल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए होने वाले कार्यों के टैंडर लग चुके हैं और कुछ कार्यों की शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ ही दिनों में स्मार्ट सिटी के कामों में तेज़ी लाई जायेगी। श्रीमती मित्तल द्वारा चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों की जानकारी भी साझा की गई और बताया गया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत फ्लाई ओवरों के नीचे खाली जगह को सुंदर बनाने के लिए 7.35 करोड़ और फ्लाईओवरों के बिजली के कार्यों के लिए 4.97 करोड़, स्मार्ट सडक़ों के लिए 137.62 करोड़ और सिवरेज और रेन हार्वस्टिंग के लिए के लिए 66.60 करोड़ रुपए के टैंडर जारी हो चुके हैं और आने वाल कुछ ही दिनों में ये सभी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले बाकी कार्यों के लिए डी.पी.आर. बनाया जा रहा है और यह कार्य भी जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 2 वर्षों के अंदर-अंदर शहर का रूप बदल दिया जायेगा।इस मीटिंग के उपरांत कैबिनेट मंत्री श्री सोनी द्वारा शहर की बिजली व्यवस्था को लेकर बिजली अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की गई। इस अवसर पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में लटक रही बिजली की तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाये और जहाँ नये ट्रांसफ़ार्मरों की ज़रूरत है वह जल्द लगाए जाएँ। मीटिंग के दौरान एस.सी. श्री बाल कृष्ण ने भरोसा दिलाया कि बिजली विभाग द्वारा शहर वासियों को किसी प्रकार की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जायेगी।