5 Dariya News

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच अंतर्राज्यीय मुद्दे पर बातचीत

5 Dariya News

हैदराबाद 28-Jun-2019

आज से पांच साल पहले आंध्र प्रदेश के विभाजन से उत्पन्न हुए अंतर्राज्यीय मुद्दों पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को व्यापक स्तर पर बातचीत शुरू की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके आंध्र के समकक्ष वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने राव के आधिकारिक निवास प्रगति भवन में बातचीत की।आंध्र प्रदेश में एक महीने पहले सरकार बनने के बाद से चंद्रशेखर राव और जगनमोहन रेड्डी आपस में कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अंतर्राज्यीय मुद्दों को लेकर उन्होंने पहली बार एक-दूसरे से विस्तृत वार्तालाप कर रहे हैं।दोनों नेता पहले ही सभी बकाया मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने और दोनों राज्यों के लोगों के कल्याण के लिए अच्छे पड़ोसी संबंध को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त कर चुके हैं।कृष्णा और गोदावारी नदियों के पानी को साझा करने को लेकर इस उच्चस्तरीय वार्ता में मुख्य रूप से बातचीत करने की उम्मीद है। इसके साथ ही दोनों के बीच कृष्णा नदी के पानी के बंटवारे के विवाद पर बात होने की संभावना है और गोदावरी के पानी को कृष्णा बेसिन में मोड़ने की बात पर भी चर्चा हो सकती है।