जम्मू एवं कश्मीर : मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर
5 Dariya News
बडगाम 28-Jun-2019
जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।मुठभेड़ नौगाम क्षेत्र के चेकपोरा इलाके में हुई।पुलिस सूत्रों ने कहा, "मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।"