5 Dariya News

2600 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे ज़ब्त

उल्लंघना करने वालों पर भारी जुर्माना

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Jun-2019

डायरैक्टोरेट, वातावरण और जलवायु परिवर्तन, पंजाब के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राज्यभर में चल रही छापेमारियों के दौरान बुद्धवार शाम को प्लास्टिक के लिफ़ाफों के भंडारण, ट्रांसपोर्ट और बिक्री करने वालों से 2600 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े ज़ब्त किये गए। सबसे अधिक 1350 किलो प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े बटाले से ज़ब्त किये गए हैं।डायरैक्टर, वातावरण और जलवायु परिवर्तन, स. के.एस. पन्नू ने बताया कि नगर निगम और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा 282 संस्थाओं पर सांझी छापेमारी के दौरान 153 उल्लंघना के मामले पाए गए। उन्होंने कहा कि हम 144 उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध चालान जारी किये गए और मौके पर ही 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया जबकि बाकी मामलों में नगर निगम /कमेटी द्वारा सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जायेगा।नियमों की अधिक से अधिक पालना को यकीनी बनाने के लिए श्री पन्नू ने लोगों और कारोबारी भाईचारे को राज्य में से प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए सहयोग देने की अपील की।डायरैक्टर, वातावरण और जलवायु परिवर्तन ने कहा कि लोग इस गंभीर मुद्दे को नजरअन्दाज नहीं कर सकते और उनको सरकार की सहायता करने की ज़रूरत है। कई बार छोटे विक्रेता प्लास्टिक के लिफाफों का विकल्प बरतने के समर्थ नहीं होते और उपभोक्ताओं की माँग को पूरा करने के लिए उनको प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम मीडिया के ज़रिये लोगों को प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े न बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं क्योंकि यह वातावरण के लिए बहुत हानिकारक है। लोगों को अपनी खरीददारी सम्बन्धी आदतों में तबदीली लाते हुए खरीददारी के लिए कपड़े /जुट का थैला अपने साथ लेकर जाना चाहिए।जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने 2016 में नगर निगम, कौंसिल, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों के अधिकार क्षेत्र में प्लास्टिक के लिफाफों के निर्माण, भंडारण, वितरण, पुन:प्रयोग, बिक्री और प्रयोग की पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है।