5 Dariya News

पंजाब में गतका खेल गतिविधियों में और तेज़ी लाई जायेगी: लिबड़ा

चंडीगढ़ में लड़कियों के लिए दो दिवसीय विशेष रैफऱी कैंप 29 से

5 Dariya News

चंडीगढ़ 23-Jun-2019

राज्य में गतका खेल गतिविधियों को और तेज़ करने सम्बन्धी गतका एसोसीएशन पंजाब की आवश्यक मीटिंग पंजाब के प्रधान अजय सिंह लिबड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें विभिन्न जिलों में जि़ला स्तरीय विरसा संभाल गतका मुकाबले करवाने, रैफऱी कैंप लगाने और राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप करवाने सम्बन्धी विचार-विमर्श हुआ।इस मीटिंग के दौरान अजय सिंह लिबड़ा ने एसोसीएशन के विभिन्न जि़ला प्रधानों और इंटरनैशनल सिख मारशल आर्ट अकैडमी के जि़ला कोऑर्डीनेटरों के साथ बातचीत करते हुए पंजाब में चल रही गतका खेल गतिविधियों के विवरण हासिल किये। उन्होंने कहा कि भविष्य में गतका एसोसिएशन पंजाब की हर जि़लो में गतिविधियां बढ़ाईं जाएंगी और वह खुद हर जिले में जाकर जि़ला गतका एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मीटिंग करके जहाँ गतका संगठन को और मज़बूत किया जायेगा वहीं जि़ला स्तर के प्रोग्रामों की रूप रेखा भी तैयार की जायेगी।सूचना प्रौद्यौगिकी के युग में आम लोगों तक गत्तके का प्रचार करने सम्बन्धी उन्होंने समूह जि़ला प्रधानों को कहा कि वह अपने-अपने जिले की गतका एसोसिएशन की वैबसाईट बनाएं और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर भी सक्रिय हों।श्री लिबड़ा ने पिछले दिनों श्री फतेहगढ़ साहिब में लडक़ों के लिए लगाए रैफऱी कैंप पर संतोष जाहिर करते हुए बताया कि 29 और 30 जून को चंडीगढ़ में लड़कियों के लिए दो दिवसीय विशेष रैफऱी कैंप लगाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक लड़कियाँ को भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर यूनाईटड साइकिल एंड पाटर््स मैनूफैक्चरर एसोसिएशन के नेता मनजीत सिंह खालसा और जि़ला लोक संपर्क अधिकारी प्रभदीप सिंह नत्थूमाजरा, प्रैस सचिव गतका ऐसोसीएशन ने श्री लिबड़ा का स्वागत किया।इस मीटिंग में दूसरों के अलावा लखवीर सिंह मुख्य प्रवक्ता इसमा, उदय सिंह सरहिन्द, अवतार सिंह पटियाला, बलजीत सिंह सैनी, गुरप्रीत सिंह राजा अमृतसर, बलदेव सिंह जालंधर, गुरप्रीत सिंह बुटाहरी लुधियाना, अमरजीत सिंह सैनी रोपड़, भाई जसवीर सिंह संगरूर, पंकज धमीजा फाजिल्का, हरकिरनजीत सिंह फाजिल्का, हरबीर सिंह फिऱोज़पुर, कमलपाल सिंह फिऱोज़पुर, तलविन्दर सिंह फिऱोज़पुर, चतर सिंह बरनाला आदि उपस्थित थे।