5 Dariya News

लाल कृष्ण आडवाणी का शिमला पहुंचने पर स्वागत

5 Dariya News

शिमला 22-Jun-2019

पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अपनी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज यहां शिमला में सात दिवसीय निजी प्रवास पर पहुंचे। अनाडेल हेलिपेड पहुंचने पर सिंचाई और जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमारए परिवहन और वन मंत्री गोविंद ठाकुर राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती पूर्व राज्य सभा सांसद बिमला कश्यप हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त तथा नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट ने श्री आडवाणी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी भाजपा नेता डॉ प्रमोद शर्मा उपायुक्त शिमला अमित कश्यप और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।