5 Dariya News

6 जुलाई से चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान की कार्य योजना बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 22-Jun-2019

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 जुलाई से 11 अगस्त 2019 तक चलाए जाने वाले सदस्यता  अभियान की कार्य योजना बनाने हेतु स्थानीय सेक्टर 33 स्तिथ प्रदेश कार्यालय कमलम में भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रमुख व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम में विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में चंडीगड़ भाजपा के  पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, प्रदेश  सदस्यता प्रमुख रामवीर भट्टी , सह प्रमुख सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर,प्रेम कौशिक,  सहित भाजपा के सभी पार्षद, सभी प्रदेश पदाधिकारी , जिलाध्यक्ष , मोर्चा अध्यक्ष , व जिलो व  मोर्चा के सदस्यता प्रमुख ओर सह प्रमुख शामिल हुए ।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के सह प्रमुख दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के सदस्यता अभियान के  बारे में बताया व  सदस्यता अभियान का महत्व समझाते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी को समावेशी बनाने का ऐसा माध्यम है जिससे पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक अपनी पहचान बना सके व जन जन तक पहुंच सके। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं और पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20% की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है । जिससे भाजपा पुनः एक बार फिर से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन जाएगी ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सदस्यता करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है और कार्यकर्ताओं के बूते  पर ही यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़े  और पार्टी के सदस्य बनाए । 

विशेष रूप से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य अवश्य किया जाना चाहिए । विभिन्न मोर्चे प्रकोष्ठ भी अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़े और पार्टी का सदस्य बनाये।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी से ज्यादा सामाजिक संगठन है जो जनता की सेवा में लगा हुआ है और इसके राष्ट्रवादी पार्टी होने की वजह से ही लोगों ने प्रचंड बहुमत से भाजपा का जिताया है। यह राष्ट्र निर्माण का कार्य चल रहा है और इसमें सभी का सहयोग होना आवश्यक है। इसलिए सभी वर्गों में सदस्यता अभियान को चलाया जाये। क्योंकि पार्टी का सदस्य बनने वाले व्यक्ति की पार्टी के साथ प्रतिब्धता हो जाती है और वह भी राष्ट्र निर्माण सहयोगी बनता है।इस अवसर पर प्रदेश के संगठन मंत्री दिनेश कुमार जी ने कार्यकर्ताओं को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए व सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने के लिए कहा । उन्होंने बताया कि पिछली बार भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के दौरान चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी  के लगभग 80 हजार सदस्य बनाये गए थे जिनमें बढ़ोतरी करके इस बार एक लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है । जिसे पूरा करके चंडीगढ़ पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अपना सहयोग देगा। उन्होंने हाल ही में आयोजित किये जाने वाले कुछ आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।सदस्यता प्रमुख रामवीर भट्टी ने बताया कि प्रदेश स्तर के अलावा सभी जिलों व मोर्चा के सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति कर दी गई है जबकि मंडल स्तर तक सदस्यता प्रमुखों की नियुक्ति भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी के सदस्यता अभियान में चंडीगढ़ के लिए निर्धारित लक्ष्य को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ की ओर से दुष्यंत कुमार गौतम का चण्डीगढ़ के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।