5 Dariya News

अलगाववादी हुर्रियत नेता वार्ता के लिए तैयार : सत्यपाल मलिक

5 Dariya News

श्रीनगर 22-Jun-2019

जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि अलगाववादी हुर्रियत नेता सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। सीमावर्ती निवासियों को फ्री-टू-एयर दूरदर्शन सेट-टॉप बॉक्स के वितरण के दौरान श्रीनगर में एक कार्यक्रम में मलिक ने कहा कि पहले यही हुर्रियत नेता बातचीत करने को लेकर अपने दरवाजे बंद कर देते थे, लेकिन अब सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक के शुक्रवार के बयान का जिक्र करते हुए जिसमें उन्होंने कश्मीरी युवाओं के बीच ड्रग के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की थी, राज्यपाल ने इसे स्वागत योग्य वक्तव्य करार दिया।