अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इंडियन रेडक्रास द्वारा की जाती जनसेवाओं से अवगत करवाया
5 Dariya News
चंडीगढ़ 09-Jun-2019
इंडियन रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट कर उन्हें इंडियन रेड क्रास सोसायटी द्वारा भारत वर्ष में चलाई जा रही गतिविधियों संबंधी जानकारी दी। गौरतलब है कि खन्ना इंडियन रेड क्रास के वाइस चेयरमैन के नाते कर्य कर रहे हैं। खन्ना ने राष्ट्रपति श्री कोविंद को बताया कि इंडियन रेड क्रास सोसायटी देश भर में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह से सशक्त है तथा सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा भी सोसायटी को भरपूर समर्थन मिल रहा है।