5 Dariya News

मुख्यमंत्री ने रमेश पोखरियाल एवं रवि शंकर प्रसाद से भेंट की

5 Dariya News

नई दिल्ली 07-Jun-2019

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से नई दिल्ली में भेंट की।मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्रीय मंत्रालय में अपना पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में केंद्रीय विद्यालय खोलने एवं प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा के विस्तार के लिए एक और केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का अनुरोध किया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी मिले। मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्रीय मंत्रालय में अपना पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई दी। उन्होंने इस भेंट के दौरान प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।इस अवसर पर मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी उपस्थित थे।