5 Dariya News

14 फरवरी से 25 फरवरी तक होने वाली यात्रा का शुभारंभ

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक प्रवीण)

घरौण्डा 14-Feb-2014

इनेलो के करनाल हल्का ने 14 फरवरी से 25 फरवरी तक होने वाली यात्रा का शुभारंभ हुआ। इनेलो कीन्याय यात्रा के अंर्तगत हल्का क्षेत्रीय जन जागरण अभियान शिव कालोनी, कैथल रोड़ से आरंभ हुआ। जिसकी अगुवाई करनाल प्रभारी भगवान दास नरवाना ने की। ये जानकारी हल्का प्रवक्ता विनोद सचदेवा ने दी। उन्होने कहा कि भारी बारिश के बावजूद सैंकड़ो लोगों ने इस अभियान में शिरकत की। जनसभा को करनाल प्रभारी भगवान दास ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को नौकरी देना कोई अपराध नही है। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने इनेलो की लोकप्रियता से घबरा कर कांग्रेस ने इस प्रकार का षडयंत्र रचा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जेल जाने से डरते नही हैँ। चौ. देवी लाल का अधिकतर जीवन संघर्ष में ही बीत गया और वो बहुत बार जेल गए। 

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं में पहले से ज्यादा जोश हैं। इस अवसार पर करनाल के हल्का अध्यक्ष ओम प्रकाश सलूजा ने प्रोर्प्टी टैक्स जनता पर नाजायज थोपा जा रहा हैं। न्याय यात्रा को इन मुद्दो के साथ लेकर चल रहे हैं, क्या शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देना अपराध था? शिक्षिकों की नियुक्ति में अदालती फैसलों के अनुसार पैसों का कोई लेन देन नही हुआ तो इसे भ्रष्टाचार कैसे माना जा सकता है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष यशवीर राणा, जिला शहरी अध्यक्ष सतपाल गुप्ता, हल्का अध्यक्ष औम प्रकाश सलूजा, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, राजेश सिंगला, मदन शर्मा, ज्ञान चावला, अमन चावला, सरविंद्र संधु, सुमेर चंद, सुरेंद्र लोधी, जय प्रकाश गुप्ता, दीप चंद सैनी, दीपक अहूजा, लक्की खुराना, योगेश, बाल किशन, दयानंद, राजबीर, कुलदीप, आसाराम, बनवारी लाल, प्रवीन, रवि प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।