पूर्व सेना प्रमुख वी.के सिंह का मंत्रालय बदला
5 Dariya News
नई दिल्ली 31-May-2019
नई सरकार में शुक्रवार को मंत्रिपरिषद के आवंटन में पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री रहे सेवानिविृत्त जनरल वी. के सिंह को इस बार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिया गया है।पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर नए विदेश मंत्री होंगे और वी. मुरलीधरन को उनका डिप्टी नियुक्त किया गया है।इससे पहले सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं। इस बार वह शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में शामिल नहीं थीं।