5 Dariya News

एलपीयू कैंपस में चार दिवसीय नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज चैस चैम्पियनशिप- 2019 की शुरुआत

23 राज्यों के 112 टॉप खिलाड़ी करेंगे अपने शतरंज-कौशल का प्रदर्शन

5 Dariya News

जालंधर 25-May-2019

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2019 का उद्घाटन आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) कैंपस में हुआ। पंजाब स्टेट चेस एसोसिएशन और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में जालंधर शतरंज एसोसिएशन इस चार दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन 28 मई 2019 तक कर रही  है। एलपीयू की मेजबानी में आयोजित इस कम्पटीशन में  भारत के 23 राज्यों के 112 शीर्ष खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ शतरंज-कौशल का प्रदर्शन करेंगें । इन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं 7 ग्रैंड मास्टर्स ; 3 महिला ग्रैंड मास्टर्स; 11 अंतर्राष्ट्रीय मास्टर; 1 महिला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर; तथा 6 फिडे मास्टर्स।  रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिताओं में प्रत्येक के लिए 11 राउंड खेले जाएंगे।राष्ट्रीय शतरंज आयोजन का उद्घाटन करते हुए, ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन  के संयुक्त सचिव नरेश शर्मा ने चैंपियनशिप के सुचारू संचालन के लिए सभी साधनों में शानदार व्यवस्था करके मेजबान एल पी यू  के बेहतरीन प्रबंधन कौशल पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने साझा किया: “हम सभी एलपीयू में इवेंट की व्यवस्था के लिए किए गए सभी प्रयासों में लीडरशिप की क्वालिटी को देखकर बहुत खुश हैं। एलपीयू में  सभी ने हमें विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेहतरीन  वातावरण  प्रदान किया है। हम वास्तव में अत्यंत प्रभावित हैं और निकट भविष्य में एलपीयू परिसर में ही एक बड़ा शतरंज टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए  सोच रहे हैं।"

सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, एल पी यू  के एडिशनल डायरेक्टर  श्री अमन मित्तल ने, शतरंज ’को एक ऐसे महान  खेल के रूप में बताया  जहाँ बहुत अधिक एकाग्रता और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। उन्होंने यह भी साझा किया: “एलपीयू में सभी मिलजुल कर अपने दिलों से कार्य करते हैं । हम भी एलपीयू में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करना चाहते हैं। ”इस अवसर पर  जे एंड के की शतरंज एसोसिएशन के प्रेजिडेंट अतुल कुमार ; पंजाब राज्य शतरंज संघ के सचिव मुनीश  थापर; और, जालंधर शतरंज एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर जी भी उपस्थित थे। प्रमुख आर्बिटर पुणे के शिदोरे राजेंद्र आईए के अनुसार, चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सात ग्रैंड मास्टर्स  में सेनगुप्ता दीप 2487, अरविंद चित्रमब्रम (2478), लक्ष्मण आरआर (2429), श्री  राम झा (2401), थिप्से प्रवीण (2325), नीलोत्पल दास (2312),  विशाख एनआर (2268); और, 3 महिला ग्रैंड मास्टर्स में कुलकर्णी भक्ति (2318), स्वाति घाटे (2227) और मीनाक्षी सुब्बारमन (2093) शामिल हैं।भारत के होनहार शतरंज खिलाड़ियों में से एक (पंजाब के जालंधर से), जो महज सात साल की  है, अमायरा मित्तल बहुत खुश है कि जालंधर में इस तरह की उच्च रैंक वाली शतरंज चैंपियनशिप हो रही है। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल (जालंधर) की छात्रा अमायरा (1087 की रेटिंग ) ने बहुत कठिन अभ्यास किया है। उसने यह भी साझा किया: "इतने सारे ग्रैंडमास्टर्स के साथ-साथ  खेलने से मुझमें बहुत विश्वास पैदा हुआ है, और यह भागीदारी मेरे लिए बहुत मायने रखती है।"