5 Dariya News

लोगों को मारने के लिए कांग्रेस का एजेंडा गरीबी नहीं गरीब हटाओ है : सुरजीत सिंह अबलोवाल

हाल से बेहाल कांग्रेस मतदान दौरान हारने के लिए रहे तैयार : अदालतीवाला

5 Dariya News

पटियाला 17-May-2019

शिरोमणि अकाली दल भाजपा के सांझे उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के हक में अकाली दल के राष्ट्रीय उप प्रधान हरजीत सिंह अदालती और अकाली नेता फौजइन्द्र सिंह मुखमेलपुर द्वारा पूरी रैली में बोलते पंजाब टूरीज्म के पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा गरीबी को हटाना नहीं, बल्कि गरीबों को हटाना है। कांग्रेस ने कभी भी गरीब वर्ग के लिए कभी कुछ नहीं किया, अब चुनावों नजदीक यह फिर से लोगों के साथ झूठे वायदे कर रही है।अबलोवाल और अदालती वाला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सरकार बनाने के लिए लोगों के साथ वायदे तो बहुत किये परन्तु आज तक किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। इस कारण लोग अब कांग्रेस की चालों को अच्छी तरह जान चुके हैं। इस बार लोगों ने भी कांग्रेस का पूरी तरह बाइकाट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो सहयोग अकाली भाजपा को इस समय लोगों का मिल रहा है, उस सहयोग के साथ ही अब अकाली भाजपा कांग्रेस को करारी हार देगी।नेताओं ने कहा कि अकाली भाजपा की तरफ से किये 10 सालों के विकास कार्यों के आगे कांग्रेस बिल्कुल ही जीरो पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आते लोक सभा चुनाव में अकाली दल जीत कर दोबारा सरकार बनाएगा और पिछले सालों से दोगुना विकास पंजाब में करवाएगा। इस मौके शरनजीत सिंह जोगीपुर, जरनैल सिंह करतारपुर एसजीपीसी मैंबर, दलजीत सिंह गलोली, कंवलजीत सिंह पूर्व सरपंच, ओम प्रकाश ककड़, हैपी अर्बन एस्टेट, रणजीत सिंह कौली, चैन सिंह सर्कल प्रधान, वी.पी. सियाल, सुरेश शर्मा, विशवानाथ ऋषि, महेन्दर सिंह, महेन्द्रपाल गुप्ता, वी.पी. शर्मा, सुभाष चंद जावा, कर्नल बलबीर सिंह के अलावा अन्य भी नेता उपस्थित थे।