5 Dariya News

सुरजीत सिंह रखड़ा ने हमेशा लोगों के हकों की बात की: अजीत पाल कोहली

कांग्रेस ने हर वर्ग के साथ किया धक्का, छीने लोगों के हक

5 Dariya News

पटियाला 15-May-2019

पूर्व मेयर अजीत पाल सिंह कोहली ने बताया कि पूर्व कैबनिट मंत्री तथा उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा ने हमेशा लोगों के हकों की बात की है। हमेशा लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया है। इससे उलट कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग के साथ धक्का ही किया है तथा लोगों के बनते हक भी छीने हैं। इस कारण जनता द्वारा आज जगह जगह पर कांग्रेस का बायकाट किया जा रहा है। पूर्व मेयर कोहली आज स. रखड़ा के हक में शाही शहर पटियाला में चुनाव प्रचार करने दौरान बातचीत कर रहे थे।स. अजीत पाल सिंह कोहली ने जहां आज पटियाला शहर के लोगों को अकाली भाजपा के साथ जोड़ा, वहीं स. रखड़ा द्वारा किए समाज सेवा के कार्यां को घर-घर तक भी पहुंचाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोगों के सहयोग के साथ कांग्रेस का पूरी तरह पंजाब में से सफाया किया जाएगा तथा अकाली भाजपा की दोबारा सरकार बना कर लोगों को उनके बनते हक दिलाए जाएंगे।