5 Dariya News

दर्शन रखड़ा ने किया घर-घर प्रचार: लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ सुनाई शिकायतें

सुरजीत सिंह रखड़ा के जीतने पर किया जाएगा समस्याओं का हल: दर्शन सिंह रखड़ा

5 Dariya News

पटियाला 15-May-2019

शिरोमणि अकाली दल भाजपा के सांझे उम्मीदवार तथा पूर्व कैबनिट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा के हक में आज प्रसिद्ध एन.आर.आई दर्शन सिंह रखड़ा ने जहां जमकर चुनाव प्रचार किया, वहीं लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बताया कि स. सुरजीत सिंह रखड़ा के जीतने के बाद लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाएगा।दर्शन सिंह रखड़ा ने बताया कि कांग्रेस ने कभी भी लोगों की समस्याओं को नहीं सुना तथा न ही उनका कोई हल किया है। इस कारण आज उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच कर रही है, जिनको पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गत दो वर्षां में सिर्फ अपनी जेबें भरने की ओर ही ध्यान रखा है, कभी भी किसी को कोई सुविधा या रोजगार नहीं दिया। इस कारण लोगों में कांग्रेस के प्रति बहुत रोष पाया जा रहा है। आज हर कोई अकाली भाजपा को अपना समर्थन दे रहा है। इस कारण लोगों को अकाली भाजपा की सरकार आने के बाद कभी भी निराश नहीं किया जाएगा।