5 Dariya News

हार के डर से लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं चंदूमाजरा : मनीष तिवारी

5 Dariya News

रूपनगर/ बंगा 10-May-2019

सीनियर कांग्रेसी नेता और पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है कि अकाली उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि लगातार श्री आनंदपुर साहिब को एक पंथक सीट बताकर और उनकी (तिवारी) की ओर से इसका प्रतिनिधित्व न कर सकने की बात बोल कर, निराश चंदूमाजरा वह हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आतंकवाद के काले दौर में नहीं प्राप्त किया जा सका।यहां हल्के में श्रृंखलाबद्ध जनसभाओं को संबोधित करते हुए, तिवारी ने अफसोस जाहिर किया कि अपनी हार को सामने देखकर चंदूमाजरा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अकाली उम्मीदवार पंजाबियों को लेकर बड़ी गलती कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें आतंकवाद के काले दिनों के दौरान भी सांप्रदायिक आधार पर नहीं बांटा जा सका।तिवारी ने कहा कि चंदूमाजरा को सांप्रदायिक आधार बनाने की बजाय, श्री आनंदपुर साहिब के विकास को लेकर बहस करने संबंधी अपनी चुनौती पर बने रहना चाहिए। कांग्रेसी नेता ने कहा कि चंदूमाजरा ने उन्हें अलग-अलग विषयों पर बहस करने की चुनौती दी थी और जब उन्होंने उसे स्वीकार किया, वह कायरों की तरह भाग निकले।उन्होंने अकाली उम्मीदवार को छोटे फायदों के लिए सांप्रदायिक और भड़काऊ बयान देकर माहौल में जहर फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी। तिवारी ने चंदूमाजरा को चेतावनी देते हुए कहा कि आप यह समझ सकते हैं कि ऐसे जहरीले विचार आपकी सहायता करेंगे, लेकिन इनके लंबे दौर में खतरनाक नतीजे सामने आ सकते हैं, इसलिए ऐसा ना करें। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि खालसा की जन्मभूमि से संबंध रखने का महान सौभाग्य रखने वाले श्री आनंदपुर साहिब के लोग उन्हें बांटने वाले ऐसे साम्प्रदायिक व विभाजनकारी विचारों को स्वीकार नहीं करेंगे।